UP Free Laptop Yojana 2024: उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना के लिए जल्द करें आवेदन, जानिए तरीका

UP Free Laptop Yojana 2024: उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना राज्य में शुरू की गई है। जिसके तहत 10वीं और 12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों को सरकार के द्वारा फ्री में लैपटॉप दिए जाएंगे ऐसे में यदि आप भी उत्तर प्रदेश में रहते हैं और एक विद्यार्थी हैं’ तो आप उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना के तहत आवेदन कर सकते  है। इसलिए  आर्टिकल में हम आपको  UP Free Laptop Yojana 2024 के बारे में डिटेल जानकारी आपको प्रदान करेंगे चलिए जानते है।

UP Free Laptop Yojana 2024 

उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना शुरू की गई है। जिसके तहत राज्य के  10वीं और 12वीं पास  योग्य विद्यार्थियों को सरकार के द्वारा लैपटॉप दिए जाएंगे  इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बता दे की योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी का 10वीं या 12वीं में 65 प्रतिशत से अधिक का नंबर होना जरूरी है। तभी जाकर उसे लैपटॉप मिल पाएगा

UP Free Laptop Yojana 2024 लाभ लेने की योग्यता

इस योजना में लाभ लेने की योग्यता  निम्नलिखित प्रकार के निर्धारित की गई है। जिसका विवरण हम आपको नीचे दे रहे है।

  • उत्तर प्रदेश का निवासी होना जरूरी है.
  • 10वीं और 12वीं में 65 प्रतिशत अधिक नंबर होने चाहिए।
  • विद्यार्थी गरीब वर्ग से होना चाहिए।

UP Free Laptop Yojana 2024 आवेदन हेतु आवश्यक डॉक्यूमेंट

उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना में आवेदन हेतु निम्नलिखित प्रकार के आवश्यक डॉक्यूमेंट लगेंगे जिसका विवरण हम आपको नीचे दे रहे है।

  • छात्र का आधार कार्ड।
  • 10 वीं एवं 12वीं पास किए हुए अंक सूची।
  • ईमेल आईडी।
  • मोबाइल नंबर।
  • बैंक खाता पासबुक।
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • बीपीएल / एपीएल कार्ड या राशन कार्ड

UP Free Laptop Yojana 2024  के लिए आवेदन कैसे करें

उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए आपको अपने स्कूल में जाकर दसवीं या 12वीं का मार्कशीट दिखाना होगा। उसके आधार पर आपको योजना संबंधित आवेदन पत्र दिया जाएगा फिर आपसे जो भी जानकारी मांगी जाएगी। उसका विवरण देंगे और सभी प्रकार के महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट अपने आवेदन पत्र के साथ अटैच कर  विद्यालय में आपको जमा कर देना होगा।

इसके बाद आपके आवेदन पत्र का वेरीफिकेशन होगा। यदि आप योजना में लाभ लेने के पात्र होंगे तो आपके खाते में लैपटॉप खरीदने के लिए सरकार के द्वारा पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा। जिसके माध्यम से आप लेपटॉप खरीद सकते है। इस तरीके से आप उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना के लिए आवेदन कर सकते है।