Maruti Fronx के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? जानिए नई कीमत, डाउन पेमेंट और EMI की पूरी डिटेल

अगर आप एक स्टाइलिश और सेफ SUV खरीदने की सोच रहे हैं और बजट में भी फिट बैठ जाए, तो Maruti Fronx आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है। Maruti ने अब इस SUV को और भी ज्यादा सेफ बना दिया है क्योंकि अब इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग मिलते हैं। हालांकि सेफ्टी फीचर्स बढ़ने के साथ इसकी कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर हुई है। चलिए अब जानते हैं कि Maruti Fronx खरीदने के लिए आपको कितनी सैलरी होनी चाहिए, कितना डाउन पेमेंट करना होगा और आपकी EMI कितनी बनेगी।

Maruti Fronx की नई कीमत

कीमत की बात करें तो Maruti Suzuki Fronx की कीमत अब थोड़ी बढ़ गई है क्योंकि इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। जिन वेरिएंट्स में पहले से 6 एयरबैग थे, उनकी कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब इस SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7,54,500 हो गई है, जबकि ऑन रोड प्राइस दिल्ली में लगभग ₹8,54,604 के आस-पास है। इस ऑन रोड कीमत में ₹60,360 का RTO चार्ज और ₹39,744 का इंश्योरेंस प्रीमियम भी शामिल है। यह कीमत वेरिएंट और शहर के हिसाब से थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है।

Read More: Airtel, Jio और Vi के इन प्लान में पाएं 50GB डेटा, 365 दिनों की वैलिडिटी और फ्री JioHotstar

EMI और डाउन पेमेंट

EMI और डाउन पेमेंट की बात की जाए तो, मान लीजिए कि आप Maruti Fronx का बेस वेरिएंट खरीदना चाहते हैं और ₹1 लाख का डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको बाकी के ₹7,54,604 पर कार लोन लेना होगा। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है और आपकी मंथली इनकम ठीक-ठाक है, तो आपको 10% के ब्याज दर पर लोन मिल सकता है। ऐसे में आप ₹16,033 की 60 महीने यानी 5 साल की EMI चुका सकते हैं। मतलब हर महीने ₹16,033 की किस्त देनी होगी।

कितना इंटरेस्ट देना होगा

अगर आप ₹1 लाख डाउन पेमेंट करते हैं और ₹7,54,604 का 5 साल का लोन लेते हैं, तो आपको कुल ₹2,07,382 का ब्याज देना होगा। यानि पांच सालों में गाड़ी की कुल कीमत ₹10,61,986 तक पहुंच जाएगी। हालांकि ये कैलकुलेशन अनुमान पर बेस्ड है, और ब्याज दर व बैंक की शर्तों के अनुसार थोड़ा अंतर हो सकता है।

Read More: 225 रूपये से कम कीमत में पाएं डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, 75 रूपये का सबसे सस्ता प्लान

Maruti Fronx में क्या है नया

Fronx अब पहले से ज्यादा सेफ हो गई है। कंपनी ने इसमें अब स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग दिए हैं जो अब हर वेरिएंट में मिलेंगे। Maruti का यह कदम भारतीय सड़कों पर सेफ्टी बढ़ाने की दिशा में बड़ा बदलाव है। Fronx पहले ही एक पॉपुलर SUV थी, अब इसमें एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ इसका क्रेज और बढ़ने वाला है।

Leave a Comment