भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट दिन-ब-दिन तेज़ी से बढ़ रहा है और इसी रेस में Vegh Motors ने भी अपनी स्ट्रांग प्रजेंस रजिस्टर्ड कराई है। कंपनी का नया स्कूटर Vegh S60 उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो डेली ट्रेवल में अफोर्डेबल, ईको-फ्रेंडली और स्मार्ट ऑप्शन ढूंढ रहे हैं। अपने शानदार फीचर्स, पावरफुल बैटरी और स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ यह स्कूटर कम्यूटिंग का एक्सपीरियंस बदलने का वादा करता है।
कीमत और वेरिएंट्स
कीमत की बात करे तो Vegh S60 की कीमत भारत में ₹99,000 से शुरू होकर ₹1,49,576 तक जाती है। यह स्कूटर दो वेरिएंट्स में अवेलेबल है – S60 Beta और S60 STD। जहाँ Beta वेरिएंट की टॉप स्पीड 58 Kmph और रेंज 65-100 Km है, वहीं STD वेरिएंट 65 Kmph की स्पीड और 85-150 Km की रेंज ऑफर करता है। यानी आपकी जरूरत चाहे शहरी छोटी दूरी की हो या लंबी राइड्स की, Vegh S60 हर मामले में फिट बैठता है।
Read More: अलर्ट! Apple ने जारी किया iPhone, iPad, Mac यूजर्स के लिए सुरक्षा अपडेट, तुरंत कर लें ये काम
बैटरी और परफॉर्मेंस
बैटरी की बात करे तो Vegh S60 में 2.1 kWh की पावरफुल बैटरी दी गई है जो 3 से 4 घंटे में 80% तक चार्ज हो जाती है। यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 65-100 Km तक की रेंज देता है, जो रोज़ाना के सफर के लिए काफी है। S60 STD वेरिएंट की स्पेशलिटी यह है कि यह 150 Km तक की लंबी दूरी तय कर सकता है। इसमें 2 kW का मोटर पावर मिलता है जो स्कूटर को स्मूथ और पावरफुल राइडिंग एक्सपीरियंस देता है।
डिज़ाइन और सेफ्टी
डिज़ाइन की बात करें तो Vegh S60 एकदम मॉडर्न और प्रैक्टिकल लुक देता है। यह पाँच अट्रैक्टिव कलर ऑप्शंस – Black, White, Cyan, Sky Blue और Yellow में अवेलेबल है। इसमें फ्रंट और रियर दोनों तरफ ड्रम ब्रेक्स के साथ Combi Brake System (CBS) दिया गया है, जो अचानक ब्रेक लगाने पर भी बेहतर कंट्रोल और सेफ्टी इन्सुरे करता है।
Read More: Okaya Faast F4 Pro: 160Km रेंज और 70 Km/h टॉप स्पीड वाला पावरफुल इलेक्ट्रिक स्कूटर
चार्जिंग और एफिशिएंसी
अगर आप रोज़ाना करीब 30 Km का सफर करते हैं, तो Vegh S60 आपके खर्चे में बड़ी बचत करा सकता है। कंपनी के अकॉर्डिंग, इसकी रनिंग कॉस्ट केवल ₹0.18 पर km आती है, जबकि पेट्रोल स्कूटर में यही खर्चा करीब ₹1.68 पर km तक जाता है। यानी हर महीने आप लगभग ₹1350 तक की बचत कर सकते हैं। यही नहीं, इसमें दी गई 3 साल या 40,000 Km की बैटरी वारंटी इसे और भी रिलाएबल ऑप्शन बनाती है।