Samsung Galaxy S25 FE: सैमसंग का एक जबरदस्त स्मार्टफोन Galaxy S25 FE भारत समेत ग्लोबल मार्केट में जल्द दस्तक देने वाला है। यह स्मार्टफोन 4900 mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। इस फोन की कीमत भी लॉन्च से पहले सामने आ गयी है। यह स्मार्टफोन जबरदस्त फीचर्स के साथ आएगा।

Samsung Galaxy S25 FE स्मार्टफोन की कीमत लॉन्च से पहले लिक हो गयी है। यह स्मार्टफोन भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इस डिवाइस के कई सारे फीचर्स सामने आ गए हैं। Samsung Galaxy S25 FE स्मार्टफोन पिछले साल पेश हुए Galaxy S24 FE को रिप्लेस करेगा। यह फोन पिछले साथ 59,999 रूपये की कीमत में लॉन्च हुआ था। Samsung Galaxy S25 FE स्मार्टफोन का लुक और डिजाइन इस वर्ष की शुरुआत में पेश हुए Galaxy S25 की ही तरह होगी। फिन्हाल, इस फोन के डिस्प्ले से लेकर बैटरी तक में अपग्रेड को देखा जा सकता है। आइये Samsung Galaxy S25 FE स्मार्टफोन में मिलने वाले फीचर्स को जानते हैं:

Samsung Galaxy S25 FE: खास फीचर्स (संभावित)
Samsung Galaxy S25 सीरीज की इस अफोर्डेबल फोन के बारे में टिप्सटर की ओर से जानकारी शेयर की गयी की Samsung Galaxy S25 FE स्मार्टफोन को डार्क ब्लू, नेवी, लाइट ब्लू, व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले साल पेश हुई Galaxy S25 FE के जैसे ही Samsung Galaxy S25 FE में भी 6.7 इंच की डायनैमिक AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसमें 120 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट मिलेगी।

Samsung Galaxy S25 FE स्मार्टफोन में Exynos 2400 प्रोसेसर मिल सकता है। इस फोन में 4,900 mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है, जिसमें 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। साथ ही, यह फोन वाटर और डस्ट प्रूफ फोन होगा। इस फोन में IP68 रेटिंग मिल सकती है, जिससे यह स्मार्टफोन पानी में डूबे रहने से भी ख़राब नहीं होगी। इसके अलावा इस फोन में Wi-FI 6E कनेक्टिविटी भी मिल सकती है।

यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आ सकता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा साथ ही 12MP और 5MP के दो और कैमरे मिल सकते हैं। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy S25 FE स्मार्टफोन अगले महीने 4 सितंबर को लॉन्च हो सकता है। इस फोन की कीमत EUR 679 यानी करीब 69,000 रूपये की शुरूआती हो सकती है।