TCL C72K Mini LED TV: TCL की ओर से भारत में एक नया TV लॉन्च हो गया है, जिसका नाम TCL C72K Mini LED TV है। यह डिवाइस विजुआल क्वालिटी, प्रीमियम डिजाइन और Dolby Atmos के साथ आता है। यह मॉडल आपको 55 से 98 इंच तक के वैरिएन्ट में मिलेंगे। TCL कंपनी सालों से डिस्प्ले टेक्नोलॉजी इनोवेशन के लिए जाना जाता है।

कंपनी ने भारतीय मार्केट में अपने इस् लेटेस्ट मॉडल को लॉन्च कर दिया है। इस मॉडल में कलर प्रिसीजन, लो-लेटेंसी वाली रिफ्रेश रेट और ऑडियो क्वालिटी का वादा किया जाता है। यह मॉडल बस एक TV ही नहीं बल्कि एक हार्ड एंड एंटरटेनमेंट सिस्टम है। यह Quantum Dot टेक्नोलॉजी, Ai बेस्ड प्रोसेसिंग और MIni LED बैकलाइटिंग के साथ आता है। चलिए आगे TCL C72K Mini LED TV की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में जानते हैं:

TCL C72K Mini LED TV की कीमत और उपलब्धता
TCL के इस TV की शुरुआती कीमत 84,990 रुपये (55 इंच वैरिएन्ट) है। TCL C72K Mini LED TV 15 जुलाई, 2025 से रिटेल और ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध हो गई है, यह Flipkart, Amazon, Reliance Digital, Croma और TCL की ब्रांड स्टोर्स पर उपलब्ध हो गई हैं। यह मॉडल 55, 65, 75,85 और 98 इंच के स्क्रीन साइज़ में आता है।
TCL C72K Mini LED TV की जबरदस्त फीचर्स
इस TV में Quantum Dot कलर और Mini LED बैकलाइटिंग का कॉम्बिनेशन मिला है। इस TV के All Domain Halo Control फीचर के कारण ब्राइट और अँधेरा में भी क्लैरिटी बनी रहती है।

AiPQ Pro प्रोसेसर- यह मॉडल AiPQ Pro प्रोसेसर के साथ आता है, जो की कंटेंट को रियल टाइम में एनालाइज करके पिक्चर क्वालिटी को ऑटोमेटेकली ऑप्टिमाइज कर देता है। TCL के इस मॉडल का डिजाइन अल्ट्रा स्लिम और फ्रेमलेस है। इस टीवी का मेटल बॉडी फिनिश है जो की एक लग्जरी प्रीमियम लुक देता है।
144Hz रिफ्रेश रेट और साउन्ड- TCL का यह मॉडल 144Hz की नैटिव रिफ्रेश रेट है, जिसमें फास्ट मूविंग एक्शन या फिर गेमिंग के समय स्मूथ और ब्लड फ्री विजुअल्स मिलता है। इस मॉडल में Dolby Vision, HDR10+ और FreeSync Premium जैसे फीचर्स मिलते हैं।