क्या आप भी इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सोच रहे हैं? अगर हाँ, तो Tata Tigor EV XT आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है! यह कार न सिर्फ एनवीरोंमेन्टली फ्रेंडली है, बल्कि इसकी खूबियाँ और फीचर्स इसे मिड-सेगमेंट में एक अलग पहचान देते हैं। 315 KM की इम्प्रेसिव रेंज, मॉडर्न फीचर्स और Tata की रिलायबिलिटी के साथ, Tigor EV XT एक वाइज चॉइस प्रूव हो सकती है।
Read More: Toyota Rumion Hybrid: फैमिली की पहली पसंद – 26.11 km/kg माइलेज और मिलता है Toyota का भरोसा
डिजाइन और स्टाइल
Tata Tigor EV XT देखने में स्टाइलिश और मॉडर्न लगती है। इसके सिग्नेचर Teal Blue, Magnetic Red, और Daytona Grey कलर ऑप्शन्स इसे रोड पर स्टैंड आउट कराते हैं। स्मूथ कर्व्स, बोल्ड ग्रिल, और एलईडी लाइट्स इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं। अंदर से यह कार स्पेसियस और प्रीमियम फील देती है। मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स इसे और भी अट्रैक्टिव बनाते हैं। सीट्स कम्फर्टेबल हैं, और 316 लीटर का बूट स्पेस फॅमिली के साथ ट्रिप के लिए एनफ है।
परफॉर्मेंस और रेंज
इलेक्ट्रिक कार खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल होता है – क्या यह लंबी दूरी तक चलेगी? Tigor EV XT इसका जवाब 315 KM की रेंज के साथ देती है, जो शहर और हाईवे दोनों के लिए काफी है। इसकी Permanent Magnet Synchronous Motor 55 kW (73.75 bhp) की फॅमिली और 170 Nm का टॉर्क देती है। ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ यह कार स्मूथ एक्सीलरेशन प्रोवाइड करती है। रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम बैटरी को चार्ज करने में मदद करता है, जिससे रेंज और बढ़ जाती है।
चार्जिंग और मेन्टेनेंस
बात करे चार्जिंग की तो Tigor EV XT को चार्ज करने के लिए तीन ऑप्शन्स हैं। स्लो चार्जिंग (AC 3.3 kW) में इसे पूरी तरह चार्ज होने में 9 घंटे 24 मिनट लगते हैं, जबकि फास्ट चार्जिंग (DC 18 kW) के साथ यह मात्र 59 मिनट में 10-80% तक चार्ज हो जाती है। अगर आपके पास 15A प्लग पॉइंट है, तो आप इसे घर पर भी आसानी से चार्ज कर सकते हैं। इलेक्ट्रिक कार होने के कारण इसका मेन्टेनेंस कॉस्ट पेट्रोल/डीजल कारों से काफी कम है, जो लॉन्ग टर्म में आपकी जेब पर हल्का रहता है।
सेफ्टी और फीचर्स
Tata Tigor EV XT 4-स्टार GNCAP सेफ्टी रेटिंग वाली कार है, जो इसे सेफ ड्राइविंग का अहसास कराती है। इसमें एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), पैसेंजर एयरबैग, पावर विंडोज, और हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये सभी फीचर्स ड्राइवर और पैसेंजर्स की सेफ्टी को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं।
Read More: Jio का 365 दिन चलने वाला पॉपुलर प्लान, शुरूआती कीमत 48 रूपये, पावरफुल बेनिफिट
कीमत और ऑप्शन्स
अगर हम बात करे कीमत की तो Tigor EV XT का एक्स-शोरूम प्राइस ₹12.99 लाख (दिल्ली) है, जबकि ऑन-रोड प्राइस ₹13.62 लाख तक जाता है। इस कीमत में आपको एक फीचर-पैक्ड इलेक्ट्रिक कार मिलती है। अगर आप इसके राइवल मॉडल्स को देखें, तो Citroen C3 Turbo Shine AT ₹10.21 लाख, Tata Punch EV Adventure LR ₹12.84 लाख, और Hyundai Creta EX(O) iVT ₹14.37 लाख की कीमत पर अवेलेबल हैं। हालाँकि, Tigor EV XT इलेक्ट्रिक होने के कारण लॉन्ग टर्म में लेस्स एक्सपेंसिव साबित होती है।