Tata Motors ने भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में एक नया बेंचमार्क सेट करते हुए Curvv EV को पेश किया है। यह कपल-स्टाइल SUV न सिर्फ अपने अट्रैक्टिव डिजाइन के लिए बल्कि एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और इम्प्रेसिव परफॉर्मेंस के लिए भी खासा चर्चा में है। 45 kWh के इस वेरिएंट में आपको 430 किमी तक की रेंज मिलती है, जो इसे शहरी और हाइवे ड्राइविंग दोनों के लिए आइडियल बनाती है।
कीमत और वेरिएंट्स
Tata Curvv EV 45 kWh तीन अलग-अलग वेरिएंट्स में अवेलेबल है, जिनकी कीमत ₹17.49 लाख से शुरू होकर ₹19.29 लाख तक जाती है। बेस मॉडल Creative 45 ₹17.49 लाख की अट्रैक्टिव कीमत पर मिलता है, जबकि मिड-रेंज Accomplished 45 ₹18.49 लाख में अवेलेबल है। टॉप-एंड Accomplished Plus S 45 वेरिएंट ₹19.29 लाख की कीमत पर सभी प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया गया है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं और RTO और इन्शुरन्स चार्ज जोड़ने पर ऑन-रोड प्राइस थोड़ी ज़्यादा हो सकती है।
बैटरी और परफॉर्मेंस
बैटरी की बात करे तो इस इलेक्ट्रिक SUV में 45 kWh की लिथियम-आयन बैटरी लगी है जो 148 bhp पावर और 215 Nm टॉर्क जेनेरेट करती है। ARAI द्वारा सर्टिफाइड 430 किमी की रेंज रियल कंडीशंस में लगभग 350-380 किमी तक रहती है, जो मोस्ट यूज़र्स के लिए सुफ्फिसिएंट है। चार्जिंग के ऑप्शन्स की बात करें तो 15A के नार्मल चार्जर से पूरी चार्जिंग में 17.5 घंटे लगते हैं, जबकि 7.2 kW फास्ट चार्जर यह समय घटाकर 6.5 घंटे कर देता है। 60 kW DC फास्ट चार्जर की मदद से मात्र 40 मिनट में 10-80% तक चार्ज किया जा सकता है।
फीचर्स और एमेनिटीज
Tata Curvv EV 45 kWh अपने हाई एन्ड फीचर्स के साथ प्रीमियम एक्सपीरियंस प्रोवाइड करता है। 12.3 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करती है। डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर सभी जरूरी जानकारियों को क्लेअरली डिस्प्ले करता है। वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे लक्जरी फीचर्स यात्रा को और भी कम्फर्टेबल बनाते हैं। 360-डिग्री कैमरा पार्किंग को आसान बनाता है, जबकि वॉयस कमांड और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मॉडर्न लाइफस्टाइल के प्रोपोरशनल हैं। V2L (व्हीकल-टू-लोड) और V2V (व्हीकल-टू-व्हीकल) टेक्नोलॉजी इसे और भी स्पेशल बनाती है।
सेफ्टी
बात करे सेफ्टी की तो Tata ने Curvv EV को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के लिए डिजाइन किया है। इसमें 6 एयरबैग्स, ABS और EBD जैसे बेसिक सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं। इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) व्हीकल को स्टेबल रखने में मदद करता है। रिवर्स पार्किंग सेंसर और कैमरा पार्किंग को सेफ बनाता हैं। सबसे नोटेबल है Level 2 ADAS सिस्टम जिसमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, लेन कीप असिस्ट और अन्य एडवांस्ड सेफ्टी फंक्शन शामिल हैं। ये सभी फीचर्स मिलकर ड्राइवर और पैसेंजर्स को बेस्ट सेफ्टी प्रोवाइड करती हैं।
डिजाइन
Tata Curvv EV 45 kWh का डिजाइन मॉडर्न और स्टाइलिश है। फ्रंट में स्लीक LED DRLs और वर्टिकल हेडलैम्प्स इसकी पहचान बनाते हैं। साइड प्रोफाइल में फ्लश डोर हैंडल्स और ब्लैक ORVMs एरोडायनामिक्स को बेहतर बनाते हैं। डुअल-टोन अलॉय व्हील्स इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। रियर में स्लोपिंग रूफ और फुल-विड्थ LED टेल लाइट्स एक स्पोर्टी लुक प्रोवाइड करती हैं। इंटीरियर में व्हाइट और ग्रे की डुअल-टोन थीम एक सोफिस्टिकेटेड अट्मॉस्फेर बनाती है, जो प्रीमियम महसूस कराती है।