Samsung का आज होने जा रहा मेगा इवेंट, जाने कहाँ और कैसे देखें, Samsung Galaxy Z Fold 7 समेत ये फोन होगा पेश

Samsung Galaxy Unpacked Event 2025: सैमसंग कंपनी की ओर से 9 जुलाई को यानी आज गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट होस्ट होने वाला है। यह इवेंट न्यूयार्क के ब्रुकलिन में होगा। रिपोर्ट में बताया गया है की इस इवेंट में सैमसंग दो नए फोल्ड डिवाइस पेश कर सकता है और इसमें Samsung Galaxy Z Flip 7 और Samsung Galaxy Z Fold 7 शामिल होगा। कंपनी इसके साथ ही Galaxy वॉच 8 भी पेश कार सकती है।

Samsung Galaxy Unpacked Event 2025
Samsung Galaxy Unpacked Event 2025

ऐसी भी खबर मिल रही की इस इवेंट में कंपनी सस्ते कीमत वाला Galaxy Z Flip FE भी पेश कर सकती है। जबकि कुछ रिपोर्ट में ऐसा कहा जा रहा की इस इवेंट में पहली बार Galaxy Z Fold से भी पर्दा उठ सकता है। यानी की सैमसंग कंपनी की ओर ट्रिपल फोल्ड डिवाइस की पहली झलक देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं की ये लॉन्च इवेंट कहाँ और कैसे आयोजित होगा:

Samsung Galaxy Z Fold 7 का लॉन्च इवेंट कैसे होगा और इसे कहाँ पर देखें ?

आज यानी 9 जुलाई को शाम 7:30 बजे Samsung Galaxy Unpacked Event शुरू होगा। इस इवेंट को इंजॉय करने के लिए आप सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट या फिर उसके YouTube चैनल पर इस इवेंट का लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। साथ ही इस इवेंट को सैमसंग न्यूजरुम इंडिया के जरिए भी देखा जा सकता है।

Samsung Galaxy Unpacked Event 2025
Samsung Galaxy Unpacked Event 2025

Samsung Galaxy Unpacked Event में खास क्या होगा?

इस मेगा इवेंट में दो नए स्मार्टफोन्स देखने को मिल सकते हैं, जिसको कंपनी Samsung Galaxy Z Flip 7 और Samsung Galaxy Z Fold 7 के नाम से पेश कर सकती है। इस बार Fold 7 में तो स्नैपड्रैगन 8 एलिट प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। जिसमें हाई-कैपेसिटी रैम और अधिक स्टोरेज भी मिल सकती है।

Samsung Galaxy Unpacked Event 2025
Samsung Galaxy Unpacked Event 2025

वहीं, रिपोर्ट्स में भी ऐसा दावा किया जा रहा है की यह सैमसंग की ओर से सबसे पतला फोन होगा और इसके कीमत को लेकर भी ऐसा बताया जा रहा की भारतीय मार्केट में इस फोन की कीमत 1 लाख 70 हजार रुपये से शुरू हगो सकती है।

Samsung Galaxy Z Flip 7 स्मार्टफोन के फीचर्स

Samsung Galaxy Unpacked Event 2025
Samsung Galaxy Unpacked Event 2025

Samsung Galaxy Z Flip 7 स्मार्टफोन दमदार Exynos 2500 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। साथ ही फ्लिप फोन के डिस्प्ले में भी बदलाव देखने को मिल सकता है, इसका फ्रेम भी काफी बेहतर हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा बताया जा रहा की फ्लिप में इस बार 4.1 इंच की आउटर पैनल और 6.9 इंच का इनर डिस्प्ले मिल सकता है। जिसमें 120 Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। इस फोन में 4300 mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग ऑफर की जाएगी।

Leave a Comment