Samsung Galaxy Watch: सैमसंग की ओर से गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ तीन स्मार्टवॉच भी लॉन्च किए गए हैं, जिनके नाम Samsung Galaxy Watch 8, Samsung Galaxy Watch 8 Classic और Samsung Galaxy Watch Ultra हैं।

भारत में इन शानदार स्मार्टवॉच की 33 हजार रुपये से भी कम कीमत है। ये स्मार्टवॉच नए वियरेबल्स स्कवरकल डिजाइन के साथ आते हैं। Samsung Galaxy Watch Ultra को कंपनी ने नए ब्लू कलर वैरिएन्ट को भी भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। यह अल्ट्रा वॉच पावर सेविंग मोड में आती है, जो 100 घंटे तक चलती है। आइए इन तीनों स्मार्टवॉच की कीमत और इसके खासियत के बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy Watch 8, Samsung Galaxy Watch 8 Classic और Samsung Galaxy Watch Ultra की क्या है कीमत
Samsung Galaxy Watch 8 ब्लूटूथ वैरिएन्ट (40 mm) की कीमत 32,999 रुपये हैं, 44 mm वैरिएन्ट की कीमत 35,999 रुपये है LTE (40 mm) की प्राइस 36,999 रुपये है। LTE 44 mm वैरिएन्ट की कीमत 39,999 रुपये हैं। Samsung Galaxy Watch 8 Classic के 46 mm की कीमत 46,999 रुपये है, LTE वैरिएन्ट की कीमत 50,999 रुपये है।

Samsung Galaxy Watch 8 सिल्वर और ग्रेफाइट कलर में उपलब्ध होगी। वहीं, Samsung Galaxy Watch 8 Classic ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। ये नए स्मार्टवॉच प्री ऑडर के लिए उपलब्ध हैं और 25 जुलाई इन स्मार्टवॉच की बिक्री शुरू हो जाएगी।

इसके अलावा Samsung Galaxy Watch Ultra के नए टाइटेनियम ब्लू कलर वैरिएन्ट की कीमत 59,999 रुपये हैं। यह टाइटेनियम सिल्वर, टाइटेनियम ग्रे और टाइटेनियम व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Samsung Galaxy Watch 8, Samsung Galaxy Watch 8 Classic और Samsung Galaxy Watch Ultra की खासियत
Samsung Galaxy Watch 8 और Samsung Galaxy Watch 8 Classic वन UI 8.0 वॉच पर चलता है। Classic वेरिएन्ट में सफायर ग्लास कोटिंग के साथ स्टेनलेस स्टील का केस है। वहीं, Galaxy Watch 8 में सफायर ग्लास कोटिंग के साथ एल्यूमीनियम का केस मिला है। Galaxy Watch 8 लाइनअप में 327 ppi डेन्सिटी और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस वाली SUPER AMOLED डिस्प्ले मिला है। ये एक्सीनोस W 1000 चिपसेट से लैस हैं। वहीं, Watch 8 Classic मॉडल में 64GB स्टोरेज और 2GB स्टोरेज मिलती है और वॉच 8 मॉडल में 32GB स्टोरेज और 2GB रैम मिलता है। क्लासीक मॉडल में एक क्विक बटन मिला है, इसमें 445 mAh की बैटरी मिली है और Watch 8 के 40mm मॉडल में 325 mAh और 44 mm मॉडल में 435 mAh मिली है।
Samsung Galaxy Watch

अगर Samsung Galaxy Watch Ultra की बात करें तो इसमें 1.5 इंच का गोल सुपर AMOLED डिस्प्ले मिला है। इसमें 47 mm डायल, IP6X रेटिंग, टाइटेनियम केस, 10ATM रेटिंग और MIL-STD 810H रेटिंग मिली है। ऐसा दावा किया गया है की यह वॉच 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 55 डिग्री सेल्सियस तक के अधिक तापमान में भी काम कर सकती है। इसमें 2GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलता है। इस वॉच के राइट साइड में एक क्विक बटन मिला है जिसे आप तुरंत ही अपना पसंदीदा स्पोर्ट मोड शुरू कर सकते हैं। इसमें हेल्थ फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स में स्लीप मऑनिटरिंग, फॉल डिटेक्शन, हाई स्टरेस अलरट और एनर्जी स्कोर शामिल हैं।