अगर आप एक बड़ी फैमिली के लिए बजट में 7-सीटर कार लेने का सोच रहे हैं, तो Renault Triber आपके लिए शानदार ऑप्शन बन सकती है। अब कंपनी ने Triber का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है, जो पहले से ज्यादा मॉडर्न और बेहतर बन चुकी है। अच्छी बात ये है कि ये देश की सबसे सस्ती 7-सीटर MPV में से एक है, जिसकी कीमत ₹6.30 लाख से शुरू होकर ₹9.17 लाख तक जाती है। अगर आपके पास पूरा कैश नहीं है, तो कोई बात नहीं – आप सिर्फ ₹6 लाख का लोन लेकर इस कार को घर ला सकते हैं।
Renault Triber में क्या है खास
Renault Triber का फेसलिफ्ट वर्जन 2019 के बाद आया है और इसमें कई जरूरी बदलाव किए गए हैं। कार में नए कॉस्मेटिक टच, एडवांस फीचर्स और इंप्रूव्ड सेफ्टी को शामिल किया गया है। इतना ही नहीं, इसके बेस वेरिएंट “Authentic” की एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ ₹6.30 लाख है, जिससे यह बजट खरीदारों के लिए एक शानदार ऑप्शन बनती है।
कैसे मिलेगा लोन और कितना देना होगा डाउन पेमेंट
कई बैंक और फाइनेंस कंपनियां कार की एक्स-शोरूम कीमत पर 80% से ज़्यदा तक का लोन देती हैं। हालांकि, आपको इंश्योरेंस, RTO चार्ज और डाउन पेमेंट खुद से करना होगा। अगर आप लगभग ₹30,000 की डाउन पेमेंट और बाकी खर्च खुद वहन करते हैं, और ₹6 लाख का ऑटो लोन लेते हैं, तो आपको अलग-अलग ब्याज दरों पर EMI कैसे देनी होगी।
लोन पर ब्याज दर और मासिक किस्त
ब्याज दर | 3 साल की EMI | 4 साल की EMI | 5 साल की EMI | 6 साल की EMI | 7 साल की EMI |
---|---|---|---|---|---|
8% | ₹18,802 | ₹14,648 | ₹12,166 | ₹10,520 | ₹9,352 |
8.5% | ₹18,941 | ₹14,789 | ₹12,310 | ₹10,667 | ₹9,502 |
9% | ₹19,080 | ₹14,931 | ₹12,455 | ₹10,815 | ₹9,653 |
9.5% | ₹19,220 | ₹15,074 | ₹12,601 | ₹10,965 | ₹9,806 |
10% | ₹19,360 | ₹15,218 | ₹12,748 | ₹11,116 | ₹9,961 |
EMI को कैसे चुनें
अब सवाल उठता है कि EMI कौन-सी चुनें, अगर आपकी इनकम अच्छी है और आप जल्दी लोन चुकाना चाहते हैं, तो 3 या 4 साल का टेन्योर चुनना बेहतर होगा। लेकिन अगर आप कम EMI देना चाहते हैं, तो 6 या 7 साल की योजना चुन सकते हैं। ध्यान रहे कि लोन अवधि जितनी लंबी होगी, कुल ब्याज उतना ज्यादा देना पड़ेगा। यानी EMI कम जरूर होगी, पर कुल भुगतान ज्यादा हो जाएगा।