PURE EV ePluto 7G 2025: 1.2kW मोटर, इम्प्रेसिव रेंज और अफोर्डेबल कीमत वाली स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर

अगर आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं जो बजट-फ्रेंडली हो, स्टाइलिश लगे और लॉन्ग रेंज ऑफर करे, तो PURE EV ePluto 7G 2025 आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह स्कूटर न सिर्फ मॉडर्न डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ आती है, बल्कि इसकी कीमत भी काफी अट्रैक्टिव है। कंपनी ने इसे चार वैरिएंट्स में लॉन्च किया है—CX, Standard, Pro और Max—जो अलग-अलग फीचर्स और रेंज के साथ आते हैं।

कीमत और वैरिएंट्स

PURE EV ePluto 7G 2025 चार वैरिएंट्स में अवेलेबल है। कीमत की बात करे तो इसका बेस मॉडल CX ₹77,999 की शुरुआती कीमत में आता है। Standard वैरिएंट की कीमत ₹92,947, Pro मॉडल की ₹1,02,999 और टॉप वैरिएंट Max की ₹1,14,999 है। ऑन-रोड कीमत शहर के हिसाब से बदल सकती है। EMI पर इसे सिर्फ ₹2,676 प्रति माह से खरीदा जा सकता है, जो इसे और भी अफोर्डेबल बनाता है।

Read More: WardWizard Joy e-bike Wolf: 90 Km रेंज, 55 Kmph स्पीड और स्मार्ट फीचर्स वाली दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर

पावर और बैटरी

ePluto 7G में 1.2 kW की रेटेड पावर वाली मोटर दी गई है। बैटरी ऑप्शंस अलग-अलग वैरिएंट्स में अवेलेबल हैं—1.8 kWh से लेकर 3.5 kWh तक। बेस मॉडल में 1.8 kWh बैटरी है, जो 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है, जबकि Max वैरिएंट की बड़ी बैटरी को चार्ज होने में लगभग 6 घंटे लगते हैं। यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 101 km से लेकर 150 km तक की रेंज देती है।

स्पीड और परफॉर्मेंस

टॉप स्पीड की बात करें तो CX वैरिएंट 47 kmph तक जाता है, जबकि Standard, Pro और Max मॉडल 60 kmph की स्पीड ऑफर करते हैं। यह स्पीड शहर की ट्रैफिक और डेली कम्यूट दोनों के लिए परफेक्ट है। स्कूटर का वजन लगभग 76 kg है, जिससे इसे कंट्रोल करना आसान हो जाता है।

ब्रेकिंग और सस्पेंशन

सेफ्टी के लिए PURE EV ePluto 7G में Combined Braking System (CBS) दिया गया है। इसमें फ्रंट पर डिस्क ब्रेक और रियर पर ड्रम ब्रेक हैं। इसके अलावा, फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में ट्विनशॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं, जो खराब सड़कों पर भी कम्फर्टेबल राइड का एक्सपीरियंस कराते हैं।

डिजाइन और फीचर्स

ePluto 7G को स्टाइलिश और मॉडर्न डिजाइन दिया गया है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED हेडलाइट्स और मोबाइल ऐप मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। ऐप के जरिए बैटरी स्टेटस, लाइव चार्जिंग अपडेट और नजदीकी चार्जिंग स्टेशन की जानकारी मिल जाती है। हालांकि, इसमें USB चार्जिंग पोर्ट या क्रूज़ कंट्रोल नहीं दिया गया है। सीट के नीचे स्टोरेज और फ्रंट स्टोरेज बॉक्स इसे डेली यूज़ के लिए काफी प्रैक्टिकल बनाते हैं।

कलर ऑप्शंस

PURE EV ePluto 7G 2025 कुल 13 अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन्स में अवेलेबल है। इनमें Stripling Yellow, Pearly White, Active Grey, Electron Blue, Shadow Black, Ruby Red, Matte Black और कई अन्य शामिल हैं। इतने सारे कलर्स इसे और भी यूथ-फ्रेंडली और पर्सनलाइज्ड चॉइस बनाते हैं।

Read More: Komaki Ranger 2025: 250 Km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और दमदार फीचर्स वाला पावरफुल इलेक्ट्रिक स्कूटर

वारंटी और कॉस्ट एफिशिएंसी

वारंटी की बात करे तो बैटरी पर 3 साल या 40,000 km की वारंटी दी गई है, जबकि मोटर पर 1 साल की वारंटी मिलती है। इसकी रनिंग कॉस्ट बेहद कम है—सिर्फ ₹0.18 पर km। अगर आप रोज़ाना 20 km की दूरी तय करते हैं, तो आपका मंथली खर्च मात्र ₹89 आएगा।

Leave a Comment