11 इंच डिस्प्ले के साथ आया OnePlus का नया शानदार टैब, मिला 54 दिन तक का स्टैंडबाइ टाइम

OnePlus Pad Lite: वनप्लस ने 11 इंच डिस्प्ले के साथ अपना एक शानदार पैड लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम OnePlus Pad Lite है। इसमें 9340 mAh की बैटरी मिली है। इसमें सिंगल चार्ज पर 54 दिन तक की स्टैंडबाइ मिलती है। यह पैड 8GB रैम और दमदार प्रोसेसर के साथ आती है।

OnePlus Pad Lite
OnePlus Pad Lite

OnePlus की ओर से मार्केट में एक नया पैड OnePlus Pad Lite लॉन्च हो गया है। यह पैड अभी यूरोप में एंट्री की है। ये 11 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इस टैब में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज से लैस है। यह टैब ऐरो ब्लू कलर वैरिएन्ट में आया है। चलिए OnePlus Pad Lite के कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं:

OnePlus Pad Lite की कीमत

OnePlus Pad Lite की शुरुआती कीमत 199 यूरो (लगभग 20 हजार रुपये) है। यह टैब ऐरो ब्लू कलर वैरिएन्ट में आया है। चलिए इसकी स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं:

OnePlus Pad Lite
OnePlus Pad Lite

OnePlus Pad Lite की स्पेसिफिकेशन और खासियत

OnePlus Pad Lite में 11 इंच की डिस्प्ले मिली है, जो 85.3% के स्क्रीन टू बॉडी रेशियो, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें आई कम्फ़र्ट मोड भी मिलता है, जिससे ब्लू लाइट औक स्क्रीन फ्लिकर कम होती है। ये मिडियाटेक हीलियो G100 चिपसेट से लैस है, जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसका वजन 530 ग्राम का है और इसमें 9340 mAh बैटरी मिलती है।

OnePlus Pad Lite
OnePlus Pad Lite

ये 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इस टैब में सिंगल चार्ज पर 80 घंटे तक की म्यूजिक, 11 घंटे तक की वीडियो प्लेबैक और 54 दिन का स्टैडबाइ मिलता है। यह कंपनी की Omnibearing Sound Field टेक्नोलॉजी स्क्रीन ओरिएंटेशन के मुताबिक साउन्ड डायरेक्शन को अडजस्ट करती है। इसमें वीडियो देखने, म्यूजिक सुनने और गेम खेलने के लिए शानदार एक्सपीरियन्स मिलता है। यह टैब OxygenOS 15.0.1 पर रन करता है। इसमें स्क्रीन मिररिंग, क्लिप बोर्ड शेयरिंग और इसके फोन के साथ शेयर्ड गैलेरी का भी फीचर मिलता है। कंपनी इस टैब में वनप्लस किड्स मोड और गूगल किड्स स्पेस मिलता है।

Leave a Comment