Ola S1 Pro: 320 Km रेंज, 117 Kmph टॉप स्पीड और दमदार फीचर्स वाला प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर

अगर आप पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का सोच रहे हैं, तो Ola S1 Pro आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकता है। यह न सिर्फ़ शानदार माइलेज और स्पीड देता है बल्कि फीचर्स के मामले में भी किसी से कम नहीं है।

लॉन्च और कीमत

Ola S1 Pro भारत में पांच वेरिएंट्स में अवेलेबल है। कीमत की बात करे तो इसकी शुरुआती कीमत ₹1,44,355 है जो इसके 3 kWh वेरिएंट की है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट Ola S1 Pro Plus 5.2 kWh करीब ₹1,70,736 तक जाता है। ऑन-रोड कीमत शहर के हिसाब से थोड़ी अलग हो सकती है।

Read More: Jio यूजर्स की मौज, गोल्ड पर 2% एक्स्ट्रा, फ्री SMS, अनलिमिटेड 5G और Jio हॉटस्टार

पावर और परफॉर्मेंस

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5.5 kW मोटर दी गई है जो 11 kW पावर और 58 Nm टॉर्क जेनेरेट करती है। इसकी टॉप स्पीड 117 kmph है जो इसे इस सेगमेंट का पावरफुल स्कूटर बनाती है। ट्रैफिक में यह बेहद स्मूथ चलता है और हाईवे पर भी शानदार परफॉर्मेंस देता है।

बैटरी और माइलेज

Ola S1 Pro में बैटरी ऑप्शन 3 kWh से लेकर 5.2 kWh तक मिलते हैं। इसकी राइडिंग रेंज 176 km से 320 km तक है। बैटरी को 0 से 100% चार्ज होने में लगभग 6.5 घंटे लगते हैं। इतना लंबा माइलेज इसे लंबी दूरी और रोज़ाना की सिटी राइड दोनों के लिए बेस्ट बनाता है।

डिज़ाइन और कलर ऑप्शंस

स्टाइल के मामले में Ola S1 Pro किसी प्रीमियम बाइक से कम नहीं है। इसमें LED हेडलाइट, स्पोर्टी लुक और मॉडर्न डिज़ाइन मिलता है। कलर ऑप्शंस में Industrial Silver, Midnight Blue, Stellar Blue, Jet Black, Porcelain White, Passion Red और Red जैसे 7 ऑप्शन्स मिलते हैं।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

इस स्कूटर में 7-inch TFT टच स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है जो बैटरी स्टेटस, लाइव चार्जिंग और नजदीकी चार्जिंग स्टेशन की इनफार्मेशन दिखाता है। इसमें क्रूज़ कंट्रोल, डिजिटल की, USB चार्जिंग पोर्ट और 34 लीटर सीट स्टोरेज मिलता है। ये फीचर्स इसे बेहद स्मार्ट और प्रैक्टिकल बनाते हैं।

Read More: Suzuki GSX-8S: दमदार 776cc इंजन और पावरफुल परफॉर्मेंस वाली प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक

ब्रेकिंग और सस्पेंशन

सेफ्टी के लिए Ola S1 Pro में फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक्स CBS के साथ दिए गए हैं। आगे की तरफ टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन है जो हर रास्ते पर स्मूथ राइडिंग का अहसास कराता है।

Leave a Comment