लॉन्च हुई नई Volvo XC60: शानदार फीचर्स और दमदार लुक के साथ फिर मचाएगी धूम

अगर आप भी एक लग्जरी SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो Volvo की नई XC60 आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। Volvo कार इंडिया ने इस SUV का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है, जो पहले से ज्यादा प्रीमियम, ज्यादा स्मार्ट और ज्यादा स्टाइलिश है। इसकी कीमत ₹71.90 लाख एक्स-शोरूम रखी गई है। चलिए जानते हैं कि इस बार इस कार में क्या कुछ नया मिला है और क्यों ये मर्सिडीज GLC, BMW X3 और ऑडी Q5 जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देने वाली है।

चेंजेस

चेंजेस की बात करें तो नई Volvo XC60 का लुक पहले से थोड़ा और रिफाइंड हो गया है। एक्सटीरियर में मामूली लेकिन असरदार बदलाव किए गए हैं। सामने की ओर नई डायगोनल स्लैट ग्रिल दी गई है जो इसे और भी शानदार बनाती है। बंपर और अलॉय व्हील्स को नया डिजाइन दिया गया है। वहीं पीछे की तरफ टेललाइट्स का डिज़ाइन पहले जैसा है लेकिन अब इसमें स्मोक्ड फिनिश दी गई है, जो इसे ज्यादा प्रीमियम फील देता है।

Read More: Mahindra XUV Aero: दमदार डिजाइन और 210 bhp पावर के साथ मार्केट में मचाएगी तूफान

कलर

कलर ऑप्शन की बात करें तो इस बार कंपनी ने कलर सेगमेंट में भी ताजगी ला दी है। अब XC60 दो नए रंगों – फॉरेस्ट लेक और मलबेरी रेड में भी उपलब्ध होगी। साथ ही पुराने लोकप्रिय रंग जैसे क्रिस्टल व्हाइट, ओनिक्स ब्लैक, डेनिम ब्लू, ब्राइट डस्क और वेपर ग्रे भी मौजूद रहेंगे। यानी अब आपके पास और ज्यादा ऑप्शन होंगे अपने स्टाइल के मुताबिक SUV चुनने के लिए।

इंजन

जहां लुक्स और फीचर्स में बदलाव हुए हैं, वहीं पावरट्रेन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। नई XC60 में पहले जैसा 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 250bhp की पावर और 360Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स से जोड़ा गया है और यह सभी चार पहियों में पावर भेजता है। इसके साथ 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी दिया गया है जो एक्सेलेरेशन को स्मूद बनाता है और माइलेज में भी सुधार करता है।

Read More: सिर्फ 8,999 रूपये में खरीदें Lava का यह धांसू स्मार्टफोन, अलग से मिल रहा 1000 रूपये का खास डिस्काउंट

कीमत और मुकाबला

कीमत की बात करें तो नई XC60 की एक्स-शोरूम कीमत ₹71.90 लाख है। इस प्राइस रेंज में इसका सीधा मुकाबला मर्सिडीज GLC, BMW X3 और ऑडी Q5 जैसी लग्जरी SUVs से है। लेकिन Volvo का भरोसा, सिंपल डिज़ाइन और सेफ्टी फीचर्स इसे बाकियों से अलग बनाते हैं।

Leave a Comment