भारत का ऑटोमोबाइल मार्केट तेजी से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तरफ़ बढ़ रहा है और इसी दिशा में Mahindra ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Mahindra XEV 9e को पेश किया है। यह सिर्फ़ एक कार नहीं बल्कि स्टाइल, टेक्नोलॉजी और पावर का ऐसा कॉम्बिनेशन है जो आने वाले समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का फ्यूचर तय कर सकता है। Mahindra ने इसे अपने Born Electric INGLO प्लेटफॉर्म पर बनाया है, जो आने वाले EV मॉडल्स की फाउंडेशन भी बनेगा।
इंजन और परफॉर्मेंस
Mahindra XEV 9e परफॉर्मेंस के मामले में किसी भी प्रीमियम SUV को टक्कर देती है। इसमें 59kWh बैटरी पैक और एक इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 228 bhp की पावर और 380 Nm का टॉर्क जेनेरेट करती है। यही वजह है कि यह SUV सिर्फ़ 6.7 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह SUV 656 km तक की दूरी तय कर सकती है। यही नहीं, इसमें 140kW DC फास्ट चार्जिंग की फैसिलिटी भी दी गई है, जिससे बैटरी को 20 से 80 परसेंट तक चार्ज करने में केवल 20 मिनट लगते हैं। वहीं, 7.2kW AC चार्जर से बैटरी को पूरा चार्ज होने में करीब 8 घंटे का समय लगता है।
Read More: Maruti Suzuki Swift Hybrid: 1.2L इंजन और 104 PS पावर वाली स्टाइलिश हाइब्रिड कार
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
अगर फीचर्स की बात करें तो Mahindra XEV 9e आपको एक लग्ज़री कार जैसा एक्सपीरियंस देती है। इसका डैशबोर्ड तीन बड़े डिजिटल डिस्प्ले से सजा है, जो इसे एक मॉडर्न और टेक्नोलॉजी-सेवी अपील देता है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, OTA अपडेट, 16-स्पीकर का Harman Kardon म्यूजिक सिस्टम और 65W USB Type-C चार्जिंग पोर्ट जैसी कई मॉडर्न फीचर्स शामिल हैं। पीछे बैठने वालों के लिए AC वेंट्स भी दिए गए हैं, जिससे सफर और भी कम्फर्टेबल हो जाता है।
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के मामले में भी XEV 9e काफी रिलाएबल है। इसमें 7 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS with EBD और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंटिंग जैसी फीचर्स दी गई हैं। इसके साथ ही इसमें लेवल 2 ADAS सूट भी मौजूद है, जो ड्राइविंग को और सेफ बनाता है। उम्मीद की जा रही है कि यह SUV ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल करेगी।
डिज़ाइन और इंटीरियर
डिज़ाइन की बात करें तो Mahindra XEV 9e एक कूपे-SUV स्टाइल में आती है, जो इसे बेहद स्पोर्टी और बोल्ड लुक देती है। इसमें 19 से 20 इंच के अलॉय व्हील्स, वर्टिकल LED DRLs और पीछे की तरफ़ कनेक्टेड LED टेललैंप्स दिए गए हैं। इंटीरियर की बात करें तो ब्लैक और व्हाइट थीम वाला प्रीमियम केबिन इसे एकदम फर्स्ट-क्लास अहसास देता है। यह कार न सिर्फ़ दिखने में खूबसूरत है बल्कि इसमें बैठते ही आपको एक लक्ज़री SUV का अहसास होता है।
कीमत और वेरिएंट्स
Mahindra ने XEV 9e को कई वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। कीमत की बात करे तो इसकी कीमत 21.90 लाख रुपये से शुरू होकर 31.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) तक जाती है। इसमें अलग-अलग चार्जिंग ऑप्शन्स वाले वेरिएंट्स मिलते हैं, जैसे 7.2kW और 11.2kW चार्जर वाले मॉडल। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में 79kWh बैटरी पैक वाला नया वेरिएंट भी पेश किया है, जिसकी कीमत 26.50 लाख रुपये रखी गई है।
Read More: Amazon Sale: 43 इंच Samsung Smart TV सिर्फ 22,490 रुपये में खरीदें, मिल रही सबसे बड़ी डील
कलर ऑप्शन्स
कलर ऑप्शन्स की बात करें तो यह SUV कई शानदार शेड्स में अवेलेबल है, जिनमें Everest White, Tango Red, Deep Forest, Nebula Blue, Ruby Velvet, Stealth Black और Desert Myst शामिल हैं। यह कार हर कलर में उतनी ही प्रीमियम और स्टाइलिश लगती है।