Mahindra BE 6 Pack One: दमदार पावर, बेहतरीन रेंज और मिलता है एडवांस टेक्नोलॉजी

आज के समय में जब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, Mahindra ने अपनी BE सीरीज के तहत एक और बेहतरीन ऑफरिंग पेश की है – BE 6 Pack One। यह इलेक्ट्रिक SUV न सिर्फ अपनी लंबी रेंज के लिए बल्कि अपने प्रीमियम फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन के लिए भी जानी जाती है।

प्राइस और वेरिएंट्स

कीमत की बात करे तो Mahindra BE 6 Pack One की एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली में ₹18.90 लाख से शुरू होती है। जब हम ऑन-रोड प्राइस की बात करते हैं तो इंश्योरेंस और अन्य चार्जेस को मिलाकर यह कीमत लगभग ₹19.87 लाख तक पहुंच जाती है। अगर आप EMI ऑप्शन कंसीडर कर रहे हैं तो ₹37,822 प्रति महीने की किश्त पर आप इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV के मालिक बन सकते हैं। कलर ऑप्शन्स की बात करें तो खरीदारों के लिए 9 अट्रैक्टिव ऑप्शन्स अवेलेबल हैं जिनमें Everest White, Stealth Black, Desert Myst, Deep Forest, Tango Red, Firestorm Orange, Napoli Black, Desert Myst Satin और Everest White Satin शामिल हैं।

कंपटीशन

इसी प्राइस रेंज में खरीदारों के पास कुछ अन्य ऑप्शन्स भी मौजूद हैं जैसे Mahindra की ही XEV 9e Pack One (₹21.90 लाख), Tata Harrier EV Adventure 65 (₹21.49 लाख) और Tata Curvv EV Accomplished 55 (₹19.25 लाख)। हालांकि, BE 6 Pack One अपने कंपटीटर्स के मुकाबले बेहतर रेंज और फीचर्स के साथ मजबूत पोजीशन में नजर आता है। खासकर उन कस्टमर्स के लिए जो लंबी दूरी की यात्राएं करते हैं, यह कार एक आइडियल ऑप्शन साबित हो सकती है।

परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी

BE 6 Pack One 59 kWh की बैटरी कैपेसिटी के साथ आता है जो 170 kW (228 bhp) की पावर और 380 Nm के इंप्रेसिव टॉर्क को जेनेरेट करती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 557 km की शानदार रेंज जो इसे शहरी इस्तेमाल के साथ-साथ हाईवे ड्राइविंग के लिए भी परफेक्ट बनाती है। चार्जिंग के मामले में यह कार DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है जिससे मात्र 20 मिनट में 140 kW पर 80% तक चार्ज किया जा सकता है।

वहीं AC चार्जिंग के लिए 7.2 kW या 11.2 kW चार्जर पर 6 से 8.7 घंटे का समय लगता है। ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए इसमें सिंगल स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और रियर व्हील ड्राइव (RWD) सिस्टम दिया गया है। साथ ही 4 लेवल्स वाली रिजेनरेटिव ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी भी इसे खास बनाती है।

कम्फर्ट और सेफ्टी

Mahindra ने BE 6 Pack One को प्रीमियम फीचर्स से भरपूर बनाया है। इसमें मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, हाई-एंड टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के मामले में यह कार एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), डुअल एयरबैग्स, पावर स्टीयरिंग और अलॉय व्हील्स से लैस है। 455 लीटर के बूट स्पेस के साथ यह परिवारिक जरूरतों को भी आसानी से पूरा करता है।

Leave a Comment