Mahindra BE 6: 682 Km रेंज और 281 Bhp पावर वाली फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक SUV

भारत का ऑटोमोबाइल मार्केट अब तेजी से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तरफ़ बढ़ रहा है और Mahindra ने इसी दिशा में अपनी नई SUV Mahindra BE 6 पेश की है। यह SUV कंपनी के एडवांस INGLO प्लेटफॉर्म पर बनी है और स्टाइल, टेक्नोलॉजी व पावर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करती है। इसके फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और लग्ज़री फीचर्स ने इसे लॉन्च से पहले ही खास चर्चा में ला दिया है।

इंजन और परफॉर्मेंस

बैटरी की बात करे तो Mahindra BE 6 में 59kWh और 79kWh बैटरी पैक के ऑप्शन मिलते हैं। बड़ा बैटरी पैक एक बार फुल चार्ज पर करीब 682 किलोमीटर की शानदार रेंज देता है। इसमें मिलने वाला इलेक्ट्रिक मोटर 281 bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क जेनेरेट करता है। यही वजह है कि यह SUV तेज़ एक्सेलरेशन और स्मूथ ड्राइविंग का एक्सपीरियंस देती है। 175 kW DC फास्ट चार्जर से बैटरी को 20–80% सिर्फ़ 20 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।

Read More: Mahindra XEV 9e: 228 bhp पावर और 656 Km रेंज वाली लग्ज़री इलेक्ट्रिक SUV

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

फीचर्स की बात करें तो Mahindra BE 6 हर मामले में प्रीमियम SUV जैसी फील देती है। इसमें ट्विन डिस्प्ले सेटअप और लाइटेड BE लोगो वाला टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जो इसे मॉडर्न और टेक-सेवी बनाता है। इसके अलावा इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, OTA अपडेट्स और 16-स्पीकर Harman Kardon म्यूजिक सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह सब मिलकर इसे एक लक्ज़री इलेक्ट्रिक कार बना देते हैं।

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के मामले में भी Mahindra BE 6 किसी से कम नहीं है। इसमें 7 एयरबैग्स, ABS with EBD, ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यही नहीं, SUV में लेवल 2 ADAS सूट भी मौजूद है, जो ड्राइविंग को और भी सेफ बनाता है। उम्मीद है कि यह SUV ग्लोबल NCAP टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल करेगी।

डिज़ाइन और इंटीरियर

डिज़ाइन की बात करे तो Mahindra BE 6 का डिजाइन बेहद अट्रैक्टिव और फ्यूचरिस्टिक है। इसमें C-शेप्ड LED DRLs, स्लोपिंग रूफलाइन और ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स मिलते हैं जो इसे बोल्ड अपील देते हैं। पीछे की ओर फुल-लेंथ LED लाइट बार और नया Mahindra ट्विन पीक्स लोगो SUV को और स्टाइलिश बनाते हैं। अंदर की बात करें तो ब्लैक-व्हाइट थीम वाला प्रीमियम केबिन, एयरप्लेन-स्टाइल गियर लीवर और ड्राइव मोड सेलेक्टर इसे मॉडर्न और लग्ज़री फील देते हैं।

कीमत और वेरिएंट्स

कीमत की बात करे तो Mahindra BE 6 की कीमतें इसे और अट्रैक्टिव बनाती हैं। भारत में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹18.90 लाख है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत ₹28.54 लाख तक जाती है। यह SUV अलग-अलग चार्जिंग वेरिएंट्स में मिलती है, जैसे 7.2kW और 11.2kW चार्जिंग ऑप्शन्स। कंपनी ने इसका लिमिटेड एडिशन Batman Edition भी पेश किया है, जिसकी बुकिंग ₹21,000 में शुरू की जा चुकी है।

Read More: Maruti Suzuki Swift Hybrid: 1.2L इंजन और 104 PS पावर वाली स्टाइलिश हाइब्रिड कार

कलर ऑप्शन्स

Mahindra BE 6 कई शानदार कलर ऑप्शन्स में आती है। इनमें Firestorm Orange, Desert Myst, Everest White Satin, Tango Red, Deep Forest और Stealth Black शामिल हैं। हर कलर SUV को एक अलग और प्रीमियम अपील देता है, जिससे कस्टमर्स अपनी पर्सनैलिटी के हिसाब से कलर चुन सकते हैं।

Leave a Comment