Lenovo Yoga Tab Plus: Lenovo ने भारत में अपना नया लेटेस्ट टैबलेट लॉन्च किया है, जिसका नाम Yoga Tab Plus है। इस टैब में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 10200 mAh बैटरी मिलती है। इस टैबलेट को लिमिटेड पीरियड ऑफर के द्वारा इसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इस टैबलेट में Lenovo Now Ai फीचर्स मिलता है। Lenovo Yoga Tab Plus 20 Tops तक Ai परफ़ोर्मेंस देने का दावा करता है। इस टैबलेट में स्टेनलेस-स्टील किकस्टैंड और कीबोर्ड सपोर्ट मिला है। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं:

भारत में Lenovo Yoga Tab Plus की कीमत
भारत में इस टैबलेट की कीमत 49,999 रुपये है। लेकिन इसे लिमिटेड पीरियड के लिए 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी की ओर से एक प्रेस रिलीज के तहत इसकी जानकारी मिली है। ये टैब टाइडल टील शेड में आएगा और कंपनी की वेबसाइट के द्वारा देश में भी सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह Lenovo Tab Pen Pro और 2-इन-1 कीबोर्ड के साथ बंडल होकर आता है।

Lenovo Yoga Tab Plus के फीचर्स
इस टैबलेट में 12.7 इंच 3k एंgooरिफ्लेक्शन PureSightPro डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 144 Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें कोर्निंग गोरिल्ला प्रोटेक्शन मिलता है। इस टैबलेट में TUV Rheinland के लो ब्लू लाइट तथा हाई विजिबिलिटी सर्टिफिकेशन मिला है। इसमें 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है।

कैमरा की बात करें तो Lenovo Yoga Tab Plus में 13MP प्राइमरी सेंसर और 2MP सेकेंडरी सेंसर रियर मिलता है। इसमें 13MP का फ्रन्ट सेंसर मिलता है। इस टैबलेट में Harmon Kaerdon-टयून्ड 6-स्पीकर सिस्टम मिलता है, ये Dolby Atmos साउन्ड सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4, Wi-Fi 7 और USB-C 3.2 Gen 1 पोर्ट मिलता है। इस टैबलेट में कीबोर्ड के लिए 3-पॉइंट पोगो पिन कनेक्टर भी मिला है। साथ ही Lenovo Tab Pen Pro में 1.4mm टिप और हैप्टिक फीडबैक मिलता है। इसमें Lenovo Smart Connect फीचर्स का भी सपोर्ट मिलता है।