सिर्फ 10 मिनट में घर पहुंच जाएगी Jio की फीचर फोन्स, मिलेगी 95 शहरों में सुविधा, 799 रुपये से शुरू कीमत

Swiggy Instamart: Swiggy Instamart की ओर से Jio के साथ मिलकर भारत में Jio फोन्स की फर्स्ट डिलीवरी सर्विस शुरू हुई है। चुनिंदा भारतीय शहरों में क्विक डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म JioBharat V4 और JioPhone Prime 2 की डोरस्टेप डिलीवरी देगा। कंपनी ने दावा किया है की Jio फीचर फोन ऑर्डर करने से मात्र 10 मिनट में डिलीवरी हो जाएगा। Instamart तो पहले से ही Samsung, Apple, OnePlus और Redmi जैसे ब्रैंड के चुनिंदा स्मार्टफोन की मात्र 10 मिनट में डिलीवरी दे रहा है।

Swiggy Instamart
Swiggy Instamart

JioBharat V4 और JioPhone Prime 2 की क्या है कीमत और उपलब्धता

8 जुलाई, 2025 को एक प्रेस रिलीज में Instamart की ओर से यह अनाउंस हुआ की वो रिलायंस जिओ के साथ पार्टनरशिप में भारत के 95 शहरों Jio मोबाइल फोन्स की मात्र 10 मिनट में ही डिलीवरी करेगा। इस साझेदारी के जरिए JioBharat V4 और JioPhone Prime 2 इन्स्टैंट डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म के तहत उपलब्ध होंगे। वहीं, JioBharat V4 की प्राइस 799 रुपये है और JioPhone Prime 2 की कीमत 2,799 रुपये है।

Swiggy Instamart
Swiggy Instamart

इस साल की शुरुआत में ही Instamart ने iPhone16e और Samsung Galaxy M35 जैसे कुछ चुनिंदा डिवाइस की क्विक डिलीवरी शुरू की थी। इस डिवाइस की डोरस्टेप डिलीवरी बेंगलुरू, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और पुणे जैसे शहरों में उपलब्ध हुई है।

JioBharat V4 और JioPhone Prime 2 फोन्स की स्पेसिफिकेशन

भारत में अक्टूबर, 2024 में JioBharat V4 को लॉन्च किया गया था। यह एक 4G फोन है, इस फोन में इंटरनेट एक्सेस और 1,000 mAh की बैटरी मिलती है। जिसमें JioPay के द्वारा UPI पेमेंट्स और इंटीग्रेटेड साउन्ड बॉक्स मिलता है। इसमें 128GB तक कि एक्सपैडेबल स्टोरेज साथ ही 23 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में JioTV ऐप और JioChat सपोर्ट भी मिलता है।

Swiggy Instamart
Swiggy Instamart

भारत में सितंबर, 2024 में JioPhone Prime 2 को अनविल किया गया था। जिसमें 2.4 इंच डिस्प्ले, माइक्रोSD कार्ड के तहत 128GB एक्सपैंडेबल मेमोरी और 4GB ऑनबोर्ड स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह फोन JioPay के द्वारा UPI पेमेंट्स साथ ही 2,000 mAh बैटरी के साथ आता है। इस डिवाइस में Facebook, YouTube और Google Voice Assistant प्रीलोडेड हैं। इसमें JioCinema, JioTV और JioSaavn का एक्सेस मिलता है। यह फोन क्वालकॉम चिपसेट और 23 भाषाओं के सपोर्ट के साथ आता है।

Leave a Comment