116.5 इंच की स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ इंडिया का सबसे बड़ा कंज्यूमर TV, मिला 240W का ऑडियो आउटपुट

Wobble Maximus Series TV: इंडिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में ठोस कदम उठाते हुए बेंगलुरु बेस्ड Indkal टेक्नोलॉजी की ओर से एक नए प्रोडक्ट को लॉन्च किया गया है। यह भारतीय ब्रांड Wobble की स्वामित्व वाली कम्पनी है।

Wobble Maximus Series TV
Wobble Maximus Series TV

कम्पनी की ओर से Maximus Series में एक ऐसे TV को लॉन्च किया गया है, जिसमे होम एंटरटेनमेंट को नए लेवल पर ले जाने का दावा किया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, ये पेशकश डिस्प्ले के मामले में एक नई स्टैंडर्ड सेट कर रहा है, जो इंडियन टेलीविजन मार्केट में नया बेचमार्क बनेगा। वॉबल डिस्प्ले की ओर से Maximus Series 116.5इंच गूगल TV 5.0 पेश किया है, जिसे कम्पनी कि ओर से दावा किया जाता है की भारत में यह अब तक का सबसे बड़ा कंज्यूमर टेलीविजन होगा।

Wobble Maximus Series TV की स्पेसिफिकेशन और खासियत
नए Wobble Maximus Series TV में 116.5 इंच की दमदार डिस्प्ले मिलेगी, जो भारत में अबतक के सबसे बड़े कंज्यूमर TV हैं। यह देश का पहला ऐसा TV है जिसे इतनी बड़ी साइज पर QLED और MiniLED टेक्नोलॉजी को कॉम्बिनेशन में लेकर लाया गया है। इससे क्वांटम डॉलर की सटीकता और MiniLED बैकलाइटिंग मिलकर अधिक क्लियर टोन और डीप का कॉन्ट्रॉस्ट लेवल्स मिलते हैं।
ये मॉडल एंड्राइड 14 के साथ Google TV 5.0 पर चलते हैं, जिससे लेटेस्ट स्मार्ट TV ईकोसिस्टम मिलता है। इसमें पैनल Dolby Vision Atmos सपोर्ट मिलता है। इसमें 2000 nits की पिक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे HDR क्वलिटी और विजिबिलिटी दोनों ही बेहतरीन मिलती है।
इसमें गेमर्स के लिए भी 4K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। विजुअल्स को मैच करने के लिए, इस सीरीज में 240W 6.2.2 चैनल स्पीकर सिस्टम मिला है, जो डेडिकेटेड वुफर्स के साथ आते हैं।
Wobble Maximus Series TV की क्या है कीमत और उपलब्धता 
Wobble Maximus Series TV में तीन स्क्रीन साइज ऑप्शन- 86 इंच, 98 इंच और 116 इंच में उपलब्ध होगी। हालाँकि ब्रांड की ओर से अभी तक Wobble Maximus Series Google TV की कीमत और उपलब्धता को कन्फर्म नहीं किया है लेकिन आने वाले दिनों में इसकी जानकारी मिल सकती है।

Leave a Comment