IMD Forecast – जबरदस्त ठंडी हवा के साथ घने कोहरे में डूबेगा सहर, जाने तापमान और कब होगी बर्फबारी?

Weather Update:- अक्टूबर का महीना आ रहा है, और इसके साथ ही पूरे उत्तर भारत में मौसम करवट लेने वाला है। अगर आप सोच रहे हैं कि इस बार की ठंड कैसी होगी, तो भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की रिपोर्ट आपके लिए कुछ खास लेकर आई है। इस बार अक्टूबर में ठंड की शुरुआत होगी और मौसम में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

दिल्ली-NCR में जल्द आने वाली है ठंड

अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो रातें जल्द ही ठंडी होने वाली हैं। इस महीने के पहले हफ्ते में दिन का तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, लेकिन रात में यह घटकर 18-22 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। यानी, अब आपको अपनी जैकेट और स्वेटर निकालने की तैयारी कर लेनी चाहिए!

लेकिन सावधान, ठंड के साथ-साथ प्रदूषण भी परेशान करेगा। जैसे-जैसे ठंडी हवाएं चलेंगी, वैसे-वैसे सुबह और शाम को हल्का कोहरा छाने लगेगा, जो महीने के आखिर तक घना हो सकता है। यह कोहरा प्रदूषण की वजह से और भी घना और जहरीला हो सकता है, इसलिए बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे मैदानी इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। यहां दिन का तापमान 28-32 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 15-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे गुलाबी ठंड का एहसास होगा। इन इलाकों में कुछ जगहों पर हल्का कोहरा भी पड़ सकता है।

पहाड़ों पर पड़ सकती है बर्फ!

अगर आप पहाड़ों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तापमान 5-15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। IMD के अनुसार, इन जगहों के ऊंचाई वाले इलाकों में इस महीने के अंत तक हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। तो तैयार हो जाइए बर्फीली वादियों का लुत्फ उठाने के लिए!

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में होगी भारी बारिश

जहां उत्तर भारत में ठंड की दस्तक होगी, वहीं देश के कुछ हिस्सों में मॉनसून अभी भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगा। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में भी मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। अगर आप इन जगहों पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो मौसम का हाल जरूर चेक कर लें।

Leave a Comment