Husqvarna Vitpilen 250: व्हाइट कलर, LED हेडलाइट और मिलता है डुअल-चैनल ABS

अगर आप एक स्टाइलिश, स्पोर्टी और पावरफुल बाइक की तलाश में हैं, तो Husqvarna Vitpilen 250 आपके लिए परफ़ेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। यह बाइक अपने कैफ़े रेसर डिज़ाइन और एडवांस फीचर्स के साथ युथ के बीच काफी पॉपुलर हो रही है। 2025 वेरिएंट में इस बाइक को और भी अट्रैक्टिव फीचर्स और बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस के साथ पेश किया गया है। इसकी प्राइस, माइलेज और लुक्स इसे 250cc सेगमेंट में एक स्ट्रांग कन्टेंडर बनाते हैं।

Read More: Zontes 350T Adventure: ₹2.99 लाख में पाएं 140 Kmph टॉप स्पीड और 30 Kmpl माइलेज

2024 Husqvarna Vitpilen 250 - Image Gallery

कीमत और वेरिएंट्स

अगर हम बात करे कीमत की तो Husqvarna Vitpilen 250 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹2,31,137 रखी गई है, और यह सिर्फ एक स्टैंडर्ड वेरिएंट में अवेलेबल है। ऑन-रोड प्राइस शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है, जैसे कि मुंबई में यह लगभग ₹2,71,610, बैंगलोर में ₹3,03,059 और दिल्ली में ₹2,65,157 से शुरू होती है। इस प्राइस रेंज में यह बाइक उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो प्रीमियम लुक्स और परफ़ॉर्मेंस चाहते हैं।

इंजन और परफ़ॉर्मेंस

बात करे इंजन की तो Vitpilen 250 में 249cc का BS6 इंजन मिलता है, जो 30.57 bhp की पावर और 25Nm का टॉर्क जेनेरेट करता है। यह सिक्स-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है, जिससे राइडिंग का मज़ा और भी बढ़ जाता है। बाइक की टॉप स्पीड लगभग 150 kmph है, जो इस सेगमेंट में काफी इम्प्रेसिव है। वहीं इसका कर्ब वेट 163.8 kg है, जो इसे बैलेंस्ड और कंट्रोल में रखता है।

माइलेज और फ्यूल कैपेसिटी

अगर माइलेज की बात करें तो Vitpilen 250 ARAI के अकॉर्डिंग 37 kmpl देती है। वहीं, ओनर्स का कहना है कि यह एवरेज 34 kmpl का माइलेज देती है। इसमें 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जो लंबी राइड्स पर बिना बार-बार फ्यूल भरवाए आराम से ले जा सकता है।

डिज़ाइन और फीचर्स

Vitpilen 250 का लुक बेहद स्टाइलिश और प्रीमियम है। यह बाइक व्हाइट कलर में अवेलेबल है और इसके अलॉय व्हील्स और LED हेडलाइट्स इसे और भी अट्रैक्टिव बनाते हैं। इसमें डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जिसमें सभी जरूरी राइडिंग जानकारी मिलती है। साथ ही, क्विकशिफ्टर, राइड-बाय-वायर और सुपरमोटो ABS जैसे एडवांस फीचर्स इसे खास बनाते हैं।

ब्रेकिंग और सस्पेंशन

सेफ्टी के लिहाज़ से इसमें डुअल-चैनल ABS के साथ फ्रंट और रियर दोनों डिस्क ब्रेक मिलते हैं। आगे 320mm डिस्क के साथ 4-पिस्टन कैलिपर दिए गए हैं। सस्पेंशन के लिए इसमें WP APEX USD फ्रंट फॉर्क्स और प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक रियर सस्पेंशन मिलता है, जो खराब रास्तों पर भी स्मूथ राइडिंग एक्सपीरियंस देता है।

डाइमेंशन्स और कम्फर्ट

इस बाइक की सीट हाइट 820mm है और ग्राउंड क्लियरेंस 180mm है, जिससे यह ऊँचे-नीचे रास्तों पर भी आसानी से निकल जाती है। पिलियन सीट और Saree Guard जैसी फीचर्स भी दी गई हैं। इसके अलावा, USB चार्जिंग पोर्ट और DRLs (Daytime Running Lights) इसे और प्रैक्टिकल बनाते हैं।

Read More: लॉन्च हो गए Boom के दो जबरदस्त Party माइक, मिला 100W साउंड स्पीकर्स, देखें कीमत

Husqvarna Vitpilen 250 - Cafe Racer With RC Ergos | Faisal Khan

सर्विस और मेंटेनेंस

बात करे सर्विस की तो Vitpilen 250 की पहली सर्विस 1000 km या 45 दिन के बाद होती है, जबकि दूसरी सर्विस 8500 km या 150 दिन और तीसरी सर्विस 16000 km या 240 दिन पर करानी होती है। इस शेड्यूल से पता चलता है कि बाइक का मेनटेनेंस मैनेजेबल है।

Leave a Comment