Husqvarna Svartpilen 401: पाएं 160 Kmph टॉप स्पीड और 42.9 bhp पावर

अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो स्टाइल और परफॉर्मेंस का परफेक्ट ब्लेंड पेश करे, तो Husqvarna Svartpilen 401 आपके लिए एक आइडियल ऑप्शन हो सकती है। यह बाइक न सिर्फ अपने यूनिक और एग्रेसिव डिजाइन के लिए जानी जाती है, बल्कि इसका पावरफुल इंजन और एडवांस्ड फीचर्स इसे शहरी सवारी और लंबे ट्रिप्स दोनों के लिए परफेक्ट बनाते हैं।

Read More: TVS Jupiter CNG: पेट्रोल को कहें अलविदा – अक्टूबर में लॉन्च, दाम और माइलेज जान आप हो जाएंगे हैरान

कीमत और अवेलेबिलिटी

Husqvarna Svartpilen 401 भारत में सिंगल वेरिएंट में अवेलेबल है। कीमत की बात करे तो इसकी एक्स-शोरूम एवरेज कीमत ₹2,98,114 है। हालांकि, अलग-अलग शहरों में इसकी कीमत में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। उदाहरण के लिए, मुंबई में इसकी कीमत ₹3,56,285 से शुरू होती है, जबकि बैंगलोर और दिल्ली में यह क्रमशः ₹3,95,401 और ₹3,48,627 तक जाती है। अगर आप EMI पर इस बाइक को खरीदना चाहते हैं, तो आपको प्रति माह लगभग ₹10,227 का भुगतान करना होगा।

Husqvarna Svartpilen 401 Price - Mileage, Images, Colours | BikeWale

इंजन और परफॉर्मेंस

बात करे इंजन की तो Husqvarna Svartpilen 401 एक 399cc, BS6 कंप्लायंट इंजन से लैस है, जो 42.9 bhp की पावर और 39 Nm का टॉर्क जेनेरेट करता है। यह इंजन 9000 rpm पर अपनी मैक्सिमम पावर और 7000 rpm पर पीक टॉर्क डिलीवर करता है। 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ यह बाइक 160 kmph की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती है। इसका राइड-बाय-वायर थ्रॉटल सिस्टम स्मूथ एक्सीलरेशन प्रोवाइड करता है, जो शहर और हाईवे दोनों जगहों पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है।

माइलेज और फ्यूल एफिशिएंसी

ARAI के अकॉर्डिंग, Husqvarna Svartpilen 401 का माइलेज 29 kmpl है, लेकिन रियल-वर्ल्ड यूज के अकॉर्डिंग यह एवरेज 27 kmpl तक ही रहता है। 13.5 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ यह बाइक लंबी दूरी की यात्रा के लिए भी सुइटेबल है। हालांकि, अगर आप ज्यादा फ्यूल एफिशिएंसी चाहते हैं, तो आपको अन्य ऑप्शन्स पर भी नजर डालनी चाहिए।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

Husqvarna Svartpilen 401 का डिजाइन मिनिमलिस्टिक और मॉडर्न है, जो इसे रोड पर स्टैंड आउट कराता है। ब्लैक कलर में अवेलेबल यह बाइक अपने स्पोक व्हील्स और एग्रेसिव स्टाइलिंग के लिए जानी जाती है। 820 mm की सीट हाइट इसे थोड़ा टॉल राइडर्स के लिए बेहतर बनाती है, जबकि 171.2 kg का कर्ब वेट इसे शहर में आसानी से हैंडल करने योग्य बनाता है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम

इस बाइक में एडजस्टेबल WP APEX USD फोर्क्स (43mm) और WP APEX मोनोशॉक सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है, जो बेहतर राइड कंफर्ट प्रोवाइड करता है। ब्रेकिंग के लिए इसमें 320mm की फ्रंट डिस्क और 230mm की रियर डिस्क ब्रेक दी गई है, जो डुअल चैनल ABS से लैस है। यह सिस्टम किसी भी रोड कंडीशन में बेहतर कंट्रोल और सेफ्टी प्रोवाइड करता है।

Read More: Hero HF Deluxe Pro: ₹73,550 में पाएं 70kmpl माइलेज और मिलता है धांसू फीचर्स

Husqvarna Svartpilen 401 Price - Mileage, Images, Colours | BikeWale

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

Husqvarna Svartpilen 451 कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस है, जिनमें 5-inch TFT डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED हेडलाइट्स और DRLs, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और क्विकशिफ्टर शामिल हैं। इसके अलावा, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल सिस्टम और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच इसे और भी ज्यादा यूजर-फ्रेंडली बनाते हैं।

Leave a Comment