आजकल कम बजट में अगर कोई मजबूत, स्टाइलिश और भरोसेमंद बाइक चाहिए, तो Honda Shine 100 एक दमदार ऑप्शन मानी जाती है। लेकिन अब इससे भी एक कदम आगे बढ़ते हुए, Honda लेकर आ रही है इसका अपग्रेडेड वर्जन जिसका नाम है Honda Shine 100 DX। इसकी चर्चा अभी से जोरों पर चल रही है और जो लोग नई बाइक खरीदने का सोच रहे हैं, उनके लिए ये एक शानदार बाइक होने वाली है।
लॉन्च और कीमत
अब बात करते हैं इसके लॉन्च की तो Honda India ने अपनी फेमस कम्यूटर बाइक Shine 100 का नया वर्जन Shine 100 DX के रूप में पेश किया है। जानकारी के मुताबिक, इसे भारत में 1 अगस्त 2025 को लॉन्च किया जा सकता है और उसी दिन से इसकी बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। इस नए मॉडल में पुराने Shine 100 से कई बड़े बदलाव किए गए हैं, जिससे इसकी स्टाइलिंग और फीचर्स दोनों में जबरदस्त अपग्रेड देखने को मिलेगा।
वैसे तो Honda ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि ये Shine 100 से थोड़ी ज्यादा महंगी हो सकती है। यानी अगर Shine 100 की कीमत ₹66,900 से शुरू होती है, तो DX वर्जन ₹72,000 या उससे थोड़ा ज्यादा में आ सकता है।
फीचर्स
अब बात करते हैं Shine 100 DX के उन फीचर्स की, जो इसे आम 100cc बाइक से अलग बनाते हैं। इसमें कंपनी ने नया डिजिटल मीटर, शानदार क्रोम फिनिशिंग, और बेहतरीन ग्राफिक्स दिया है, जो पहली नजर में ही प्रीमियम फील कराता है। बाइक में वही भरोसेमंद 99cc सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसे 4-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जिससे शहर की ट्रैफिक वाली सड़कों पर ये बाइक एकदम स्मूद चलेगी।
कम्फर्ट और स्टाइल
नई Shine 100 DX सिर्फ पावर और लुक्स पर ही नहीं, कम्फर्ट में भी शानदार है। इसमें आगे टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे 5-स्टेप एडजस्टेबल शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है, जो खराब रास्तों पर भी आरामदायक राइड देता है। बाइक के 17-इंच अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स न सिर्फ स्पोर्टी लुक देते हैं, बल्कि पंचर से जुड़ी परेशानियों को भी कम करते हैं।
कलर ऑप्शन्स
कलर ऑप्शन्स की बात करें तो Honda Shine 100 DX को चार शानदार रंगों में पेश किया जाएगा – काला, नीला, लाल और ग्रे। यानी जो लोग अपने पसंदीदा कलर के साथ स्टाइलिश बाइक चाहते हैं, उनके पास अब अच्छे ऑप्शन हैं।