अगर आप स्ट्रीट बाइक्स के शौकीन हैं और परफॉर्मेंस के साथ प्रीमियम डिजाइन वाली बाइक तलाश रहे हैं, तो Honda की Honda CB750 Hornet आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है। यह बाइक न सिर्फ अपने पावरफुल 755cc इंजन के लिए मशहूर है बल्कि इसके एडवांस्ड फीचर्स और अफ्फोर्डेबल मेंटेनेंस इसे और भी खास बनाते हैं।
कीमत और वेरिएंट
कीमत की बात करे तो भारत में Honda CB750 Hornet की एक्स-शोरूम कीमत ₹8,59,500 है। ऑन-रोड प्राइस शहर के हिसाब से बदलती है, जैसे दिल्ली में यह लगभग ₹9.7 लाख, जबकि मुंबई और बैंगलोर में यह करीब ₹10-11 लाख तक पहुँचती है। आसान EMI ऑप्शन्स की वजह से इसे लगभग ₹29,000 मंथली इन्सटॉलमेंट पर भी खरीदा जा सकता है।
इंजन और परफॉर्मेंस
इस बाइक का सबसे बड़ा अट्रैक्शन इसका 755cc BS6 इंजन है, जो 90.5 bhp पावर और 75 Nm टॉर्क जेनेरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जिससे स्मूथ और पावरफुल राइडिंग का एक्सपीरियंस मिलता है। हाईवे पर यह शानदार स्पीड पकड़ती है और शहर की सड़कों पर भी बेहतरीन परफॉर्मेंस देती है।
डिजाइन और फीचर्स
Honda Hornet 750 अपने मस्कुलर और मॉडर्न डिजाइन के कारण अट्रैक्टिव लगती है। इसमें LED हेडलैंप्स, DRLs और डुअल चैनल ABS जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं। बाइक का डिजिटल 5-इंच TFT डिस्प्ले सभी जरूरी जानकारी एक नजर में दिखाता है। इसके अलावा Honda Torque Control और एलॉय व्हील्स जैसी टेक्नोलॉजी इसे और भी प्रीमियम बनाती हैं।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
बाइक में आगे इनवर्टेड शोवा फोर्क और पीछे Pro-Link सिंगल शॉक सस्पेंशन दिया गया है, जो खराब सड़कों पर भी कम्फर्टेबल राइडिंग इन्सुरे करता है। ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे 296mm डिस्क ब्रेक और डुअल चैनल ABS मौजूद है, जिससे हाई-स्पीड पर भी कंट्रोल बनाए रखना आसान होता है।
Read More: Suzuki GSX-8S: दमदार 776cc इंजन, प्रीमियम डिजाइन और एडवांस्ड फीचर्स वाली नेकेड स्पोर्ट्स बाइक
वेट और कलर ऑप्शन
इसका कर्ब वेट 191 kg है और इसमें 15 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। बाइक दो शानदार कलर ऑप्शन – Matte Black Metallic और Matte Pearl White में अवेलेबल है। दोनों ही शेड्स बाइक को एक प्रीमियम लुक देते हैं।