अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो कम्फर्ट, स्टाइल और परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हो, तो Honda CB350 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। यह क्रूजर बाइक अपने रेट्रो-मॉडर्न डिज़ाइन, शानदार माइलेज और होंडा के रिलाएबल इंजन के साथ भारतीय राइडर्स का दिल जीत रही है।
कीमत
Honda CB350 भारत में दो वेरिएंट में अवेलेबल है – CB350 DLX और CB350 DLX Pro। कीमत की बात करे तो CB350 DLX की एक्स-शोरूम प्राइस ₹2,14,505 है जबकि DLX Pro वेरिएंट की कीमत ₹2,19,324 है। हालाँकि, यह कीमत अलग-अलग शहरों में थोड़ी डिफरेंट हो सकती है। उदाहरण के लिए, मुंबई में इसकी शुरुआती कीमत ₹2,55,421 है, बैंगलोर में ₹2,73,290 और दिल्ली में ₹2,45,916 है। अगर आप इस बाइक को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो अपने लोकल शोरूम से करंट ऑफर्स जरूर चेक करें।
पावरफुल इंजन और परफॉर्मेंस
इंजन की बात करे तो Honda CB350 एक 348.66cc BS6 इंजन से लैस है जो 20.7 bhp की पावर और 29.4 Nm का टॉर्क जेनेरेट करता है। इसका 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन सिस्टम राइडिंग एक्सपीरियंस को स्मूथ बनाता है। बाइक की टॉप स्पीड 130 kmph है जो इसे हाइवे राइडिंग के लिए परफेक्ट बनाती है।
ग्रेट माइलेज
अगर माइलेज की बात करें तो Honda CB350 35 kmpl का इंप्रेसिव माइलेज देती है। इसका 15.2 लीटर का फ्यूल टैंक लंबी दूरी की राइड के लिए आइडियल है। एक बार फुल टैंक करने पर आप बिना रुके लंबी राइड का मजा ले सकते हैं।
एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के मामले में CB350 किसी से कम नहीं है। इसमें डुअल चैनल ABS सिस्टम दिया गया है साथ ही फ्रंट और रियर दोनों तरफ डिस्क ब्रेक मौजूद हैं। फ्रंट ब्रेक डिस्क का साइज 310mm है जो बेहतर ब्रेकिंग पावर प्रोवाइड करता है।
कम्फर्टेबल राइडिंग एक्सपीरियंस
800mm की सीट हाइट इसे नए राइडर्स के लिए भी कम्फर्टेबल बनाती है। 165mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 186 किलो का वजन इसे शहर और हाइवे दोनों जगहों के लिए परफेक्ट बनाता है। बाइक का डिजाइन और राइडिंग पोजिशन लंबी दूरी की राइड के लिए आइडियल है।
कलर ऑप्शन्स
Honda CB350 भारत में 10 स्टाइलिश कलर ऑप्शन्स में अवेलेबल है। इसमें Rebel Red Metallic, Pearl Igneous Black, Pearl Deep Ground Gray, Mat Dune Brown और Mat Axis Gray Metallic जैसे कलर्स शामिल हैं। DLX और DLX Pro दोनों वेरिएंट्स के लिए अलग-अलग कलर ऑप्शन्स अवेलेबल हैं।
Honda CB350 vs कंपटीटर्स
अगर आप Honda CB350 को अन्य क्रूजर बाइक्स से कंपेयर करें तो यह Royal Enfield Classic 350 और Bajaj Avenger 220 के साथ सीधी टक्कर लेती है। हालाँकि, होंडा का बिल्ड क्वालिटी और रिफाइंड इंजन इसे एक अलग लेवल पर ले जाता है। CB350 का डिजाइन और फीचर्स इसे अपने कंपटीटर्स से अलग बनाते हैं।