20,000 रूपये से भी कम कीमत में पाएं 100 इंच के Smart TV का मजा, सेल हो गयी शुरू

Lumio Arc 5: क्या आप भी अपने घर में सिनेमाहॉल जैसा मजा लेना चाहते हैं और वो भी कम बजट में, तो आपके लिए स्मार्ट प्रोजेक्टर्स बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। अब भारत में नए Lumio Arc 5 प्रोजेक्टर की सेल शुरू हो गयी है। इस प्रोजेक्टर में 100 इंच तक की स्क्रीन प्रोजेक्शन कैपेसिटी ऑफर की जा रही है। चलिए शानदार मॉडल की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं:

Lumio Arc 5
Lumio Arc 5

Lumio Arc 5 की कीमत और ऑफर्स

इस प्रोजेक्टर की भारत में कीमत 19,999 रूपये है। हालाँकि, यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Amazon पर 1500 रूपये के कूपन डिस्काउंट के साथ 17,499 रूपये की इफेक्टिव कीमत पर ख़रीदा जा सकता है। साथ ही चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर इस पर 10% तक का इंस्टेंट छूट भी मिल रहा है। इसके अलावा, इस मॉडल पर नो-कॉस्ट EMI और कैशबैक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। जिससे यह डील और भी बेहतरीन बनती हैं।

Lumio Arc 5 की स्पेसिफिकेशन

इस नए प्रोजेक्टर में HDR10 कॉन्टेंट का सपोर्ट मिलता है और STR8 Auto Keystone एल्गोरिद्म मिलता है। इस प्रोजेक्टर में 4P ट्रेपेजॉइड करेक्शन मिला है जो इमेज को परफेक्ट एंगल में अलाइन करने में हेल्प करता है। इसमें 30 डिग्री वर्टिकल और 25 डिग्री हॉरिजॉन्टल एडजस्टमेंट सपोर्ट मिलता है। इसमें ArcLight Engine मिला है, जो पूरी तरह सील्ड ऑप्टिकल डिजाइन मिलता है, जिससे धूल अंदर नहीं आ पाती और लॉन्ग टाइम तक पिक्चर की क्वालिटी भी बनी रहती है।

Lumio Arc 5
Lumio Arc 5

प्रोजेक्टर में दमदार साउंड के लिए 5W की स्पीकर मिली है, जिसमें डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट मिलता है। साथ ही इस डिवाइस को स्मार्ट ब्लूटूथ स्पीकर के जैसे भी यूज किया जा सकता है। इसमें Google Cast के तहत म्यूजिक स्ट्रीमिंग का भी सपोर्ट मिलता है। इस प्रोजेक्टर में MediaTek MT9630 चिपसेट, साथ ही इसमें 2GB RAM और 16GB स्टोरेजे मिलती है। यह मॉडल 1080p रिजोल्यूशन और 60fps तक के वीडियो को सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें MPEG-2, MPEG-4, H.264, H.265 (HEVC), VP8, VP9 और AV1 कोडेक्स सपोर्ट मिलता है। इसमें ऑडियो के लिए, FLAC, Dolby Digital और Dolby Digital Plus का सपोर्ट मिलता है। इस मॉडल में L1 Widevine और Netflix ESN सर्टिफिकेशन मिलता है।

यह स्मार्ट प्रोजेक्टर Google TV पर रन करता है और इस मॉडल में Netflix का सपोर्ट मिलता है। इस डिवाइस में 10000 से भी अधिक OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है। साथ ही, इसमें Google Photos, वॉइस सर्च और कॉस्टिंग सपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। यह प्रोजेक्टर TLDR ऐप के साथ आता है, जिसमें स्पोर्ट्स और म्यूजिक से रिलेटेड कंटेंट उपलब्ध है। यह प्रोजेक्टर HDMI 2.0 (ARC), Bluetooth 5.1, USB 2.0, ड्यूल बैंड Wi-Fi और HDCP 1.4/2.3 सपोर्ट के साथ आता है। इसमें कम्पनी Minion Noir रिमोट भी दे रही है। इस प्रोजेक्टर का वजन सिर्फ 1.33 kg है, जिससे यह पोर्टेबल बनता है।

Leave a Comment