क्या आप इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की दुनिया में नई टेक्नोलॉजी और लग्जरी की तलाश कर रहे हैं? अगर हाँ, तो BYD Sealion 7 आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है! चाइना की BYD ने भारत में अपनी तीसरी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है, जो न सिर्फ स्टाइलिश है बल्कि हाई-टेक फीचर्स से भी लैस है। यह इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर SUV अपनी लंबी रेंज, पावरफुल परफॉरमेंस और प्रीमियम फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में धूम मचा रहा है।
मेन फीचर्स
BYD Sealion 7 एक फुल इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर SUV है। कीमत की बात करे तो इसकी कीमत 48.90 लाख से 54.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत रेंज में अवेलेबल है। यह 82.56 kWh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो 542 km से 567 km तक की शानदार रेंज प्रोवाइड करती है। इसके दो वेरिएंट्स – Premium और Performance – अवेलेबल हैं, जिनमें Performance वेरिएंट अधिक पावरफुल और स्पोर्टी ड्राइविंग एक्सपीरियंस ऑफर करता है।
Read More: Wuling Air EV: 300KM रेंज, कॉम्पैक्ट डिज़ाइन और सस्ती रनिंग कॉस्ट वाली परफेक्ट सिटी कार
लॉन्च और अपडेट्स
बात करे लॉन्च की तो BYD ने हाल ही में भारत में Sealion 7 को लॉन्च किया है। 23 फरवरी 2025 को लॉन्च हुए इस व्हीकल को Cosmos Black, Aurora White, Shark Grey और Atlantis Grey जैसे चार अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है। 17 फरवरी 2025 को इसकी कीमत 48.90 लाख रुपये से शुरू होने की अनाउंसमेंट की गई थी। वहीं, 16 फरवरी को यह जानकारी सामने आई कि भारत में यह केवल 82.56 kWh बैटरी वाले वर्जन में ही अवेलेबल होगा, जबकि इंटरनेशनल मार्केट में इसके कई बैटरी ऑप्शन्स मौजूद हैं।
पावर और परफॉरमेंस
BYD Sealion 7 अपने सेगमेंट में सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक SUVs में से एक है। Premium वेरिएंट 308 bhp की पावर और 380 Nm टॉर्क जेनेरेट करता है, जबकि Performance वेरिएंट 523 bhp की पावर और 690 Nm टॉर्क के साथ और भी ज्यादा तेज एक्सीलरेशन प्रोवाइड करता है। इसकी बैटरी को 150 kW DC फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है, जो कम समय में ही सुफ्फिसिएंट चार्ज देता है। साथ ही, इसमें 11 kW AC चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है, जिससे घर पर भी आसानी से चार्जिंग की जा सकती है।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
BYD Sealion 7 में कई एडवांस्ड और लग्ज़री फीचर्स दिए गए हैं। इसका सबसे खास फीचर है 15.6-इंच की रोटेटिंग टचस्क्रीन, जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से लैंडस्केप या पोर्ट्रेट मोड में घुमा सकते हैं। इसके अलावा, इसमें 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, इलेक्ट्रिक टेलगेट, पैनोरमिक सनरूफ और V2L (Vehicle-to-Load) टेक्नोलॉजी भी दी गई है। V2L टेक्नोलॉजी की मदद से आप इसकी बैटरी से अन्य इलेक्ट्रिक डिवाइसेज को चार्ज कर सकते हैं। सेफ्टी के लिहाज से इसमें ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) भी दिया गया है, जिसमें लेन-कीपिंग असिस्ट, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं।
सेफ्टी फीचर्स
BYD Sealion 7 को सेफ्टी के मामले में भी कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। इसमें 8 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स, ABS, EBD और हिल-होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी बिल्ड क्वालिटी और सेफ्टी फीचर्स को देखते हुए इसे यूरो NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है, जो इसे परिवार के लिए एक सेफ ऑप्शन बनाता है।
डिजाइन और स्टाइलिंग
BYD Sealion 7 की बाहरी डिजाइन काफी एग्रेसिव और मॉडर्न है। इसमें LED हेडलैंप्स और C-शेप्ड DRLs दिए गए हैं, जो इसे रात में भी अट्रैक्टिव बनाते हैं। इसके अलावा, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स, मशीन्ड अलॉय व्हील्स और ग्लॉसी ब्लैक रियर डिफ्यूज़र जैसे डिजाइन एलिमेंट्स इसे और भी स्टाइलिश बनाते हैं। अंदरूनी हिस्से में प्रीमियम क्वालिटी के मटीरियल्स और अर्गोनॉमिक डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है, जो लंबी ड्राइव में भी कम्फर्टेबल महसूस कराता है।