Best Laptop For Students: बच्चों की ऑनलाइन क्लासेज को अटेंड करने के लिए एक पावरफुल लैपटॉप की जरूरत पड़ती है लेकिन इसकी महंगी कीमत होने की वजह से इसे कोई खरीद नहीं पाता है। बच्चों को वीडियो कॉलिंग या स्कुल क्लासेज की एक्साइटमेंट को भी पूरा करने के लिए लैपटॉप की जरूरत पड़ती है। अब आप भी ब्रांडेड लैपटॉप को कम कीमत में भी खरीद सकते हैं क्योंकि दमदार लैपटॉप छूट के साथ मिल रहा है। आइये इसके बारे में जानते हैं:

HP PAVILION X360
HP का यह लॉपटॉप अमेज़ॉन पर 65,990 रूपये में मिल रहा है। यह एक मल्टी-फंक्शनल और कन्वर्टिबल मॉडल है। इस लैपटॉप में 360 डिग्री हींग, टचस्क्रीन और स्टाइल्स जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इस डिवाइस में 13th Gen Intel Core i5 प्रोसेसर मिला है। इसमें 14 इंच की फुल HD IPS डिस्प्ले मिलता हैं। इसमें 16GB DDR4 रैम और 512GB SSD स्टोरेज मिली है।

LENOVO IDEAPAD SLIM 3
LENOVO का यह लॉपटॉप अमेज़ॉन पर 47,390 रूपये में मिल रहा है। यह विंडोज लैपटॉप एक लाइटवेट और पावरफुल है। यह लैपटॉप खासकर स्टूडेंट्स के लिए ही बनाया गया है। इस लैपटॉप में 12th Gen Intel Core i5- 12450H प्रोसेसर मिला है। इसमें 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलता है। इसमें Windows 11 और Office 2024 प्री इंस्टॉल्ड मिलता है।

DELL 15

यह लॉपटॉप अमेज़ॉन पर 33,990 रूपये में मिल रही है। यह Thin & Light लैपटॉप है। इस डिवाइस में 13th Gen का Intel Core i3-1305U प्रोसेसर मिलता है। इस लैपटॉप में 8GB RAM और 512GB SSD स्टोरेज मिलता है। इस मॉडल में 15.6 इंच की FHD IPS डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस डिवाइस में विजुअल एक्सपीरियंस स्मूद और क्लियर मिलता है।