Amazon Prime Day Sale 2025 : आप काफी लंबे समय से Samsung Galaxy S24 Ultra खरीदने की सोच रहे लेकिन अधिक कीमत होने की वजह से आप इसे खरीद नहीं पा रहे हैं टि फिर आपको यह बहुत ही सही मौका मिल रहा है। दरअसल, इस समय Amazon Prime Day Sale चल रहा है, जिसमें सभी प्रोडक्ट्स काफी सस्ते में मिल रहे हैं। और तो और Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन डिस्काउंट में मिल रहा है। Samsung Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन कुछ साल तक फ्लैगशिप स्मार्टफोन को टक्कर दे सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं:

Samsung Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
Samsung Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन की कीमत 1,29,999 रुपये हैं, पर यह स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में 74,999 रुपये में मिल रहा है। यानी इस पर सीधा 55,000 रुपये तक का छूट मिलेगा। यह छूट बिना एक्सचेंज ऑफर और बिना बैंक डिस्काउंट का मिल रहा है। यह अब तक की सबसे कम कीमत वाली फोन मानी जा रही है।

Samsung Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन में 6.8 इंच की AMOLED LTPO डिस्प्ले मिलती है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इस डिवाइस में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। इसमे 12GB तक की RAM और 1TB स्टोरेज मिलता है।

फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में 200MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का कैमरा, 50MP पेरीस्कोप लेंस और 10MP टेलीफ़ोटो कैमरा मिलता है। वहीं, इसमें सेल्फ़ी के लिए 12MP का फ्रन्ट कैमरा मिलता है। इस फोन में 5000 mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है। यह काफी दमदार स्मार्टफोन है।