Amazfit T Rex 3 Pro: अमेजफिट की ओर से नई फ़्लैगशिप रगेड स्मार्टवॉच लॉन्च हुई है, कंपनी ने इसका नाम Amazfit T Rex 3 Pro रखा है। ये वॉच अभी यूरोप में पेश हुआ है। इस स्मार्टवॉच की कीमत 399.90 यूरो (करीब 41,300 रुपये) है। इस वॉच में कई जबरदस्त फीचर्स मिलें हैं। इसमें कंपनी ने सुपर स्ट्रॉंग बैटरी लाइफ दिया है। यह सिंगल चार्ज पर 25 दिन तक चलेगी। इस वॉच में बिल्ट-इन फ़्लैशलाइट भी मिली है। यह वॉच दो वैरिएन्ट-44mm और 48mm में आती है। आइए इस वॉच की फीचर्स और खासियत के बारे में जानते हैं:

Amazfit T Rex 3 Pro की फीचर्स और खासियत
कंपनी का यह स्मार्टवॉच दो वैरिएन्ट-44mm और 48mm में आता है। कंपनी ने 44mm वेरिएन्ट में 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले दे रही है और वहीं, 48mm वेरिएन्ट में 1.5 इंच AMOLED डिस्प्ले दे रही है। इन वॉच की स्क्रीन 3000 निट्स के पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इस वॉच में डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए सफायर ग्लास ऑफर कर रही है। इसकी बैटरी साइज़ भी अलग है। कंपनी 44mm की साइज़ वाली वॉच में 640mAh की बैटरी ऑफर कर रही है। यह सिंगल चार्ज पर 19 दिन तक चलेगी।

वहीं, 48mm वाली वॉच में 700mAh की बैटरी मिलती है। यह बैटरी फुल चार्ज होने पर 25 दिन तक चलती है। यह वॉच टाइटेनियम अलॉय बेजल्स और बटन्स के साथ आती है। इस वॉच में कंपनी बिल्ट-इन फ़्लैश लाइट ऑफर कर रही है। इस वॉच को डेली फ़्लैशलाइट के अलावा SOS सिग्नल भेजने के लिए भी यूज किया जाता है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए माइक्रोफोन और स्पीकर भी मिले हैं। इस शानदार वॉच में 6 सैटेलाइट सिस्टम से GPS ट्रैकिंग, ऐप इन्टीग्रेशन और कई सारे हेल्थ फीचर्स भी मिलेंगे।