iPhone iPad Mac: Apple की ओर से iPhone, iPad, Mac यूज करने वाले यूजर्स के लिए एक अपडेट जारी किया गया है, जिससे यूजर्स के फोन को हैकर्स हमलों से बचाव मिलेगी। इसलिए सभी यूजर्स को इस अपडेट को फौरन यूज करनी चाहिए। आज के डिजिटल ज़माने में हमें ऐसा लगता हैं की सबसे सुरक्षित Apple कम्पनी के डिवाइस हैं, लेकिन हाल ही में सामने आये एक गंभीर जोखिम हमारी इस सोच को सुरक्षित दे रही है।

Apple की ओर से जारी की गई यह सुरक्षा अपडेट-iOS 18.6.2, iPadOS 18.6.2 और macOS Sequoia 15.6.1 हैं। यह अपडेट एक CVE-2025-43300 खतरे के जरिये बहुत ही जरुरी हो गया है। यह जोखिम एक एक हैकर की ओर से हैक किये गए विशेष हमले की वजह से फैला हुआ है, जिसमें एक “मैलेशियस इमेज फाइल” के तहत मेमोरी करप्शन का प्रयास किया गया था। यूजर्स अपने डिवाइस को सुरक्षित रखने के लिए इस अपडेट को अभी इंस्टॉल कर लें।
सुरक्षा अपडेट क्यों जरुरी है?
CVE-2025-43300 सुरक्षा खामी एक खास तरह की समस्या है, जहाँ किसी ख़राब कोड वाले इमेज फाइल को प्रोसेस करते समय डिवाइस मेमोरी करप्ट होने का खतरा बना रहता है। अगर हैकर्स इसे सही तरीके से एक्सप्लॉइट कर लेते हैं, तो वो आपके डेटा तक पहुँच सकते हैं। साथ ही सिस्टम पर नियंत्रण भी कर सकते हैं। एप्पल की ओर इसे बाउंड चेक सुधाकर ठीक किया है।
खतरा किन डिवाइसेस को है?
iPhones: iPhone XS से लेकर iPhone 16 सीरीज तक
iPads: Pro, Air, 6वीं जनरेशन और बाद के मॉडल्स

Macs: macOS Sequoia 15.6.1, Sonoma 14.7.8 और Ventura 13.7.8 वर्शन सपोर्टेड
इन सभी को अपडेट जरूर करें
अपडेट प्रोसेस
इन अपडेट को Settings>General>Software Update में जाकर आसानी से किया जा सकता है। डाउनलोड के बाद इस डिवाइस को कुछ समय के लिए रिस्टार्ट करना होता है, और इसके बाद यह पूरी तरह से सेफ हो जायेगा। अपडेट के बाद अपने डिवाइस को रिस्टार्ट करें, जिसके बाद नई सुरक्षा लागु हो जाये। आप सभी भविष्य में होने वाले Apple की सुरक्षा अपडेट्स को भी जरूर इंस्टॉल करते रहें।