Smart LED TV: यहाँ आपको 7 से 8 हजार के कीमत दमदार फीचर्स वाले Smart LED TV की डिटेसल मिलेंगी ये TV प्रीमियम फ्रेमलेस डिजाइन के साथ आएंगे। इसमें आपको एक TV में थिएटर जैसे डॉल्बी ऑडियो ऑफर किये जायेंगे। इन Smart LED TV में कंपनियां एक साल की वॉरंटी भी दे रही है। आइये इन Smart LED TV की डिटेल्स को जानते हैं:

VW 80 cm (32 inches) Frameless Series HD Ready Android Smart LED TV VW32S (Black)
VW के इस TV की कीमत 7599 रूपये हैं, इस TV में कंपनी 1366×768 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ HD रेडी डिस्प्ले ऑफर कर रही है। इसमें 178 डिग्री का व्युँइँग एंगल डिस्प्ले मिला है। यह Eco Vision, IPE टेक्नोलॉजी और सिनेमा मोड से लैस है। इस TV में पावरफुल स्टीरियो आउटपुट और 20W का ऑडियो मिलेगा। इस TV में म्यूजिक इक्वलाइजर भी मिला है। इसमें बिल्ट-इन Wi-Fi, PC कनेक्टिविटी, स्क्रीन मिररिंग और वायरलेस हेडफोन कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं।

SKYWALL 80 cm (32 inches) HD Ready Smart LED TV 32SWELS-Pro (Black)

इस TV पर 7299 रूपये प्राइस है, इसमे 1366x 768 पिक्सल मिलता है। यह फ्रेमलेस TV क्वाड कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें Android 12 OS मिलता है। दमदार साउंड के लिए इस TV में 30W का ऑडियो आउटपुट मिलता है। साथ ही इसमें डॉल्बी आउटपुट भी मिलेगा। इस TV में एक साल की वॉरंटी मिलती है।