Toyota Urban Cruiser: पावरफुल इलेक्ट्रिक Suv, 550km रेंज और मॉडर्न फीचर्स के साथ

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और इसी रेस में अब Toyota भी उतरने जा रही है। आने वाली Toyota Urban Cruiser कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसे भारत में 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। यह SUV असल में Maruti e Vitara का रीबैज्ड वर्जन है, लेकिन इसमें Toyota का भरोसा और प्रीमियम टच मिलेगा। एक बार चार्ज करने पर यह 550km से ज्यादा की रेंज दे सकती है, जो इसे EV सेगमेंट में और भी स्पेशल बनाती है।

Read More: Toyota Innova Hycross: स्टाइलिश डिजाइन, पावरफुल हाइब्रिड इंजन और फैमिली के लिए परफेक्ट Mpv

डिजाइन और फीचर्स

डिज़ाइन की बात करे तो Toyota Urban Cruiser का डिजाइन मॉडर्न और स्टाइलिश होगा। यह 5-सीटर कॉम्पैक्ट SUV होगी, जिसमें आपको SUV का स्पोर्टी लुक और इलेक्ट्रिक कार की प्रैक्टिकलिटी दोनों मिलेंगे। Auto Expo 2025 में इसका कॉन्सेप्ट वर्जन दिखाया गया था, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह रोड पर आने के बाद कितनी अट्रैक्टिव दिखेगी। इसमें फ्यूचरिस्टिक फ्रंट ग्रिल, स्लीक हेडलैम्प्स और दमदार रोड प्रेज़ेंस होगी।

Toyota Urban Cruiser EV unveiled

पावर और परफॉर्मेंस

Urban Cruiser BEV में इलेक्ट्रिक मोटर 181bhp की पावर जेनेरेट करेगी। इतनी पावर इसे शहर और हाईवे दोनों पर स्मूथ और दमदार परफॉर्मेंस देगी। इसका सबसे बड़ा हाइलाइट है इसकी लॉन्ग रेंज। एक बार चार्ज करने पर यह SUV 550km से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है, जो इस सेगमेंट की बाकी कारों की तुलना में बेहद शानदार है।

कीमत और लॉन्च डिटेल्स

कीमत की बात करे तो इस इलेक्ट्रिक SUV की एस्टिमेटेड कीमत ₹17 लाख से ₹18 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच होगी। इसे फरवरी 2026 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। यह SUV लॉन्च के बाद सीधा मुकाबला करेगी MG ZS EV, Hyundai Creta Electric और Tata Curvv EV जैसी व्हीकल्स से। Toyota की ब्रांड वैल्यू और रिलायबिलिटी के चलते यह EV सेगमेंट में एक मजबूत प्लेयर साबित हो सकती है।

Read More: Maruti Suzuki Baleno Hybrid: स्टाइलिश लुक, हाई माइलेज और एडवांस फीचर्स वाली प्रीमियम हैचबैक

Toyota Urban Cruiser Price - Images, Colors & Reviews - CarWale

इंटीरियर और टेक्नोलॉजी

हालांकि इसके इंटीरियर की डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें हाई-टेक फीचर्स जैसे बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस कनेक्टिविटी, ADAS (Advanced Driver Assistance System) और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी जाएगी। साथ ही, प्रीमियम क्वालिटी सीट्स और एडवांस कम्फर्ट फीचर्स इसे फैमिली और लॉन्ग-ड्राइव दोनों के लिए परफेक्ट बनाएंगे।

Leave a Comment