Okinawa Praise Pro: पावरफुल परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स वाला प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर

अगर आप एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं जो स्टाइल, पावर और टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हो, तो Okinawa Praise आपके लिए सही चॉइस साबित हो सकता है। बढ़ती फ्यूल प्राइस और पोल्लुशण के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटर अब सिर्फ ज़रूरत नहीं बल्कि एक स्मार्ट लाइफस्टाइल बन चुके हैं। Okinawa का यह स्कूटर न सिर्फ बेहतर रेंज और तेज चार्जिंग देता है, बल्कि फीचर्स के मामले में भी काफी एडवांस है।

Read More: Hero Electric Optima: सस्ती और स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर का बेस्ट ऑप्शन

कीमत और वेरिएंट्स

Okinawa Praise भारत में सिर्फ एक ही वेरिएंट – Praise Pro में अवेलेबल है। कीमत की बात करे तो इसकी एवरेज एक्स-शोरूम कीमत ₹85,223 है, जबकि दिल्ली, मुंबई और बैंगलोर जैसे बड़े शहरों में इसकी ऑन-रोड कीमत करीब ₹90,861 तक जाती है। अफोर्डेबल प्राइस और प्रीमियम फीचर्स की वजह से यह स्कूटर मिड-रेंज सेगमेंट में यूजर्स को काफी अट्रैक्ट करता है।

Okinawa Praise Price - Range, Images, Colours | BikeWale

पावर और परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो Okinawa Praise Pro में 2.5 kW की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जिसकी रेटेड पावर 1 kW है। यह स्कूटर 58 kmph की टॉप स्पीड देता है, जो सिटी राइडिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। 88 km की रेंज के साथ यह आपकी डेली कम्यूट को बिना किसी टेंशन के पूरा कर सकता है। ट्रैफिक में इसकी क्विक पिक-अप और स्मूथ परफॉर्मेंस इसे और भी मजेदार बना देती है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी की बात करे तो इसमें 3.3 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो पोर्टेबल है और आसानी से घर या ऑफिस में चार्ज की जा सकती है। बैटरी को 0 से 100% चार्ज होने में सिर्फ 2-3 घंटे लगते हैं, जो इसे अपने सेगमेंट के ज्यादातर स्कूटर्स से तेज बनाता है। कंपनी बैटरी पर 3 साल या 30,000 km और मोटर पर 3 साल की वारंटी भी देती है।

डिज़ाइन और कलर ऑप्शंस

डिज़ाइन की बात करे तो Okinawa Praise Pro का डिजाइन काफी मॉडर्न और स्पोर्टी है। इसमें LED हेडलाइट, स्टाइलिश व्हील्स और बड़ा फुटस्पेस दिया गया है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह 8 अट्रैक्टिव कलर्स में अवेलेबल है – White, Olive Green, Mocha Brown, Seafoam Green, Sun Orange, Black, Blue और Glossy Red Black। यह रेंज इसे हर एज ग्रुप के लोगों के लिए पर्फेक्ट चॉइस बनाती है।

ब्रेकिंग और सस्पेंशन

सेफ्टी के लिए Praise Pro में E-ABS (Electronic Assisted Braking System) दिया गया है। फ्रंट और रियर दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक्स मिलते हैं, जिनमें फ्रंट ब्रेक के साथ 2-पिस्टन कैलिपर लगा हुआ है। इसके अलावा इसमें हाइड्रॉलिक टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और ड्यूल ट्यूब टेक्नोलॉजी वाला रियर शॉकर दिया गया है, जो हर तरह की सड़क पर स्मूथ राइड का एक्सपीरियंस कराता है।

Read More: Simple One: 248 Km रेंज और 105 Kmph टॉप स्पीड वाला पावरफुल इलेक्ट्रिक स्कूटर

Okinawa Praise Price - Range, Images, Colours | BikeWale

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

Okinawa Praise Pro को फीचर्स की वजह से एक स्मार्ट स्कूटर कहा जा सकता है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, USB चार्जिंग पोर्ट, की-लेस एंट्री, फाइंड माई स्कूटर फंक्शन और मोटर वॉक असिस्ट (फॉरवर्ड/रिवर्स मोशन) जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 7 लीटर का बूट स्पेस, एडजस्टेबल ब्रेक लीवर और बड़ा फुटस्पेस मिलता है, जिससे राइडिंग एक्सपीरियंस और भी कम्फर्टेबल हो जाता है।

Leave a Comment