Hero Electric Optima: सस्ती और स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर का बेस्ट ऑप्शन

आज के समय में जब पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ओर तेजी से शिफ्ट हो रहे हैं। ऐसे में अगर आप एक बजट-फ्रेंडली, स्टाइलिश और रिलाएबल इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं, तो Hero Electric Optima आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। हल्के वजन और सिंपल डिजाइन के साथ यह स्कूटर शहरी सड़कों के लिए परफेक्ट है।

Read More: भारतीय मार्केट में Honor ने लॉन्च 5000 mAh बैटरी वाला दमदार फोन, देखें कीमत

कीमत और वेरिएंट्स

Hero Electric Optima भारत में एक पॉपुलर ई-स्कूटर था, जिसे कंपनी ने अब बंद कर दिया है, लेकिन इसकी डिमांड लंबे समय तक बनी रही। कीमत की बात करे तो इसका LX (VRLA) वेरिएंट करीब ₹51,571 की एवरेज एक्स-शोरूम कीमत पर अवेलेबल था। वहीं, दिल्ली, मुंबई और बैंगलोर जैसे बड़े शहरों में इसकी ऑन-रोड कीमत ₹55,000 से ₹56,000 तक जाती थी। अफोर्डेबल प्राइस रेंज की वजह से यह स्कूटर स्पेशली स्टूडेंट्स और डेली कम्यूटर्स के बीच पसंदीदा रहा।

Hero Electric Optima Price 2025 | Scooter Images, Mileage & Colours

पावर और परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो Hero Electric Optima में 0.25 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई थी। इसकी टॉप स्पीड 25 kmph थी, जो छोटी दूरी की एवरीडे राइड के लिए सुफ्फिसिएंट मानी जा सकती है। यह स्कूटर 65 km की राइडिंग रेंज ऑफर करता था, जिससे शहर के अंदर शॉपिंग, ऑफिस या कोचिंग क्लास जैसी डेली राइड्स आराम से की जा सकती थीं। हल्के वजन के चलते इसे ट्रैफिक में चलाना भी बेहद आसान था।

बैटरी और चार्जिंग

इस स्कूटर में 0.96 kWh की बैटरी दी गई थी, जिसे फुल चार्ज होने में 8 से 10 घंटे का समय लगता था। हालांकि चार्जिंग टाइम थोड़ा ज्यादा था, लेकिन एक बार चार्ज करने पर यह एवरीडे की जरूरतें पूरी करने में कैंपबेल था। कंपनी ने बैटरी पर 1 साल और मोटर पर 3 साल की वारंटी भी ऑफर की थी।

डिज़ाइन और कलर ऑप्शंस

Hero Optima का डिजाइन काफी सिंपल और प्रैक्टिकल रखा गया था। इसमें कम्फर्टेबल सीट, USB चार्जिंग पोर्ट, बैग हुक और फ्रंट ग्लव बॉक्स जैसी फीचर्स दी गई थीं। कलर ऑप्शंस में White, Blue, Grey और Red शामिल थे, जो यूथ और फैमिली दोनों को अट्रैक्ट करते थे।

Read More: Simple One: 248 Km रेंज और 105 Kmph टॉप स्पीड वाला पावरफुल इलेक्ट्रिक स्कूटर

Hero Electric Optima CX Electric Scooter : Price, Images, Specs & Reviews -  carandbike.com

ब्रेकिंग और सस्पेंशन

सेफ्टी के लिए इसमें दोनों व्हील्स पर ड्रम ब्रेक दिए गए थे और CBS ब्रेकिंग सिस्टम का सपोर्ट भी था। फ्रंट और रियर दोनों तरफ टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिए गए थे, जो खराब सड़कों पर भी स्मूथ राइड का एक्सपीरियंस कराते थे। इसके अलावा 140 mm का ग्राउंड क्लियरेंस और 86 kg का हल्का कर्ब वेट इसे और भी प्रैक्टिकल बनाता था।

Leave a Comment