Samsung Phone: साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung के फोन को यूज करने वालों के लिए एक बड़ी न्यूज है और जल्द ही ब्रैंड के डिवाइसेज को Android 16 पर आधारित OneUI 8 अपडेट मिलने वाला है। सैमसूनग की ओर से इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन चुनिंदा लिक्स से बड़ा खुलासा हुआ है। टिप्सटर की ओर से बताया गया है कि किस सैमसंग स्मार्टफोन को लेटेस्ट अपडेट कब मिलेगा।

फेमस टिप्सटर Alfaturk की ओर से माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म X (पहले Twitter) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए नई जानकारी का खुलासा हुआ है। नए लिक्स के मुताबिक, Samsung अपनी X सीरीज, फोल्डेबल लाइनअप, A-सीरीज, M-सीरीज, स्मार्टवॉच और टैबलेट्स सभी नई अपडेट देने वाले हैं।
Galaxy S सीरीज और फोल्डेबल
18 सितंबर को Galaxy S25 सीरीज (S25, S25+, और S25 Ultra) को नया अपडेट मिलेगा।
25 सितंबर को Galaxy S24 सीरीज (S24, S24+, S24 FE और S24 Ultra) और Galaxy S25 Edge के लिए अपडेट जारी होंगे।
2 अक्टूबर को Galaxy S23 सीरीज और Galaxy S21 FE 5G को भी इस डेट तक से अपडेट मिलने की संभावना है।
6 अक्टूबर को Galaxy S22 लाइनअप और पुराने फोल्डेबल (Galaxy Z Flod 4, Flip 4) के लिए भी नया सॉफ्टवेयर आएगा।
फोल्डेबल मॉडल की टाइमलाइन
2 अक्टूबर को Galaxy Z Flod 6 और Galaxy Z Flip 6 को अपडेट मिलने शुरू होंगे।
13 अक्टूबर को Galaxy Z Flod 5 और Galaxy Z Flip 5 के लिए अपडेट जारी हो सकता है।

Galaxy A और M सीरीज
25 सितंबर को Galaxy A56 5G और A36 5G को सबसे पहले अपडेट मिलेगें। फिर अक्टूबर में अन्य A सीरीज के मॉडल जैसे A55, A54, A52S और A53 को भी अपडेट मिलेंगे।
20 अक्टूबर को Galaxy M3 5G के साथ M-सीरीज के लिए रोलआउट शुरू होगा। इसके बाद M33 5G और M15 5G जैसे सीरीज को अपडेट मिलेंगे।