आज के टाइम में जब लोग एक ऐसी कार चाहते हैं जो अफोर्डेबल भी हो और फीचर्स से भरपूर भी, तो Tata Tigor उनकी परफेक्ट साथी बनकर सामने आती है। यह कॉम्पैक्ट सेडान अपनी स्टाइल, बजट-फ्रेंडली प्राइस और CNG वेरिएंट की वजह से मार्केट में काफी चर्चा में है।
कीमत और वेरिएंट्स
कीमत की बात करे तो Tata Tigor की कीमत ₹6 लाख से शुरू होकर ₹9.55 लाख तक जाती है (एक्स-शोरूम)। कंपनी ने इसे चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया है – XE, XM, XZ और XZ+। सबसे स्पेशल बात यह है कि यह पेट्रोल और CNG दोनों ऑप्शन के साथ आती है, और यहां तक कि AMT (ऑटोमैटिक) ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन मिलता है। हाल ही में इसके दाम में ₹10,000 तक की बढ़ोतरी भी की गई है, लेकिन फिर भी यह सेगमेंट में एक वैल्यू-फॉर-मनी कार मानी जाती है।
Read More: Aston Martin DBX: लग्ज़री और 697 BHP V8 पावर वाली SUV, 310 km/h की स्पीड के साथ
इंजन और परफॉर्मेंस
इंजन की बात करे तो Tata Tigor को पावर देता है 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर Revotron पेट्रोल इंजन, जो 85 bhp की पावर और 113 Nm टॉर्क जेनेरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ मिलता है। वहीं CNG वेरिएंट 72 bhp पावर और 95 Nm टॉर्क देता है और यह केवल मैनुअल गियरबॉक्स में अवेलेबल है।
स्पीड और स्मूथ ड्राइविंग के मामले में Tigor शहर और हाईवे दोनों के लिए बढ़िया है। स्पेशल बात यह है कि इसका CNG वेरिएंट लगभग 23-25 km/kg का शानदार माइलेज देता है, जबकि पेट्रोल वेरिएंट 19.2 से 19.6 kmpl तक का एवरेज देता है।
डिज़ाइन और एक्सटीरियर लुक
अगर आप Tigor को पहली बार देखेंगे, तो इसके डिज़ाइन से जरूर इंप्रेस होंगे। इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, LED DRLs, LED टेललैंप्स और हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप दिए गए हैं। 15-इंच अलॉय व्हील्स और कॉन्ट्रास्ट ब्लैक रूफ इसे और भी स्पोर्टी लुक देते हैं। इसके अलावा क्रोम इंसर्ट्स इसका प्रीमियम टच बढ़ाते हैं।
इंटीरियर और फीचर्स
अंदर से भी Tata Tigor किसी से कम नहीं है। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कूल्ड ग्लव बॉक्स और फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स इसे मॉडर्न फील देते हैं। सीटिंग कैपेसिटी 5 लोगों की है और केबिन का स्पेस परिवार के लिए एकदम परफेक्ट कहा जा सकता है।
सेफ्टी फीचर्स
Tata Tigor सेफ्टी के मामले में भी रिलाएबल है। इसे Global NCAP से 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसमें डुअल एयरबैग्स, ABS with EBD, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे फीचर्स मौजूद हैं। नई अपडेट में 360-डिग्री कैमरा और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी जुड़ गए हैं।
कलर ऑप्शन्स
कलर ऑप्शन्स की बात करे तो Tata Tigor को कई अट्रैक्टिव कलर्स में लॉन्च किया गया है, जिनमें शामिल हैं – Arizona Blue, Daytona Grey, Magnetic Red और Opal White। ये कलर्स इसे और भी स्टाइलिश और यूथ-फ्रेंडली बनाते हैं।
Read More: घर हो या ऑफिस दोनों जगह पाएं TV देखने का मजा, 150 इंच स्क्रीन पर देखें मूवी और क्रिकेट, कीमत है इतनी
कम्पटीशन और राइवल्स
सेगमेंट की बात करें तो Tata Tigor का सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Dzire, Honda Amaze और Hyundai Aura से है। हालांकि अपने CNG वेरिएंट, फीचर्स और सेफ्टी स्टैंडर्ड की वजह से Tigor इनसे अलग खड़ी होती है।