RBI Bank Holiday List: अक्टूबर में ना हों परेशान, 15 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी, देखें लिस्ट

RBI Bank Holiday List: सितंबर महीने के अब केवल तीन ही दिन बचे हैं, जिसके बाद अक्टूबर का आगाज हो जाएगा. अगर अगले महीने आपका कोई बैंक का काम है तो उसे समय से निपटा लें. अगले महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार रहने वाली है. कभी पता चले आप बैंक गए और ताला लगा देखकर वापस आना पड़े.

इसलिए आप पहले बैंकों में हॉलिडे की छुट्टी की लिस्ट जान लें, जिससे आपका सब कंफ्यूजन भी खत्म हो जाएगा. भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई की तरफ से अक्टूबर महीने के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी गई है. इस लिस्ट की मानें तो अक्टूबर महीने में 15 दिनों बैंकों का अवकाश रहेगा, जिससे लोगों के काम में लेटलतीफी हो सकती है. किस शहर में कब बैंकों की छुट्टी रहने वाली है, आप आरबीआई की लिस्ट चेक करके यह सब कंफ्यूजन खत्म कर सकते हैं.

जानिए कब बंद रहेंगे बैंक?

अक्टूबर महीने में 15 दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है, जिसकी लिस्ट आराम से चेक कर सकते हैं. इसमें 2 अक्टूबर को देशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में अवकाश रहेगा. इसके साथ ही तीन अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती पर बैंकों की छुट्टी रहेगी. 10 अक्टूबर महा सप्तमी अगरतला, गुवाहटी, कोहिमा, कोलकता में बैंकों का अवकाश रहेगा.

इसके अलावा 11 अक्टूबर को महानवमी इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकता, गुवाहटी, अगरतला, बैंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, पटना, रांची, शिलांग में बैकों की छुट्टी रहेगी. 14 अक्टूबर दुर्गा पूजा (दसैन) गंगटोक में छुट्टी रहेगी. 16 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा अगरतला और कोलकाता में बैंकों का अवकाश रहेगा. 17 अक्टूबर महर्षि वाल्मीकि जयंती शिमला, बैंगलुरु, गुवाहटी में अवकाश रहेगा. 31 अक्टूबर को भी देशभर के तमाम शहरों में बैंकों की छुट्टी रहेगी.

फटाफट जानें साफ्ताहिक अवकाश की लिस्ट

तारीख                               दिन

6 अक्टूबर                          रविवार
12 अक्टूबर                       दूसरा शनिवार
13 अक्टूबर                       रविवार
20 अक्टूबर                       रविवार
26 अक्टूबर                      चौथा शनिवार
27 अक्टूबर                      रविवार

ये सेवाएं रहेंगी जारी

बैंक की छुट्टी वाले दिन भी ग्राहक बैकों की कई सेवाओं का इस्तेमाल आराम से कर सकेंगे. इस दिन नेट बैंकिंग और एटीएम सर्विस सामान्य तौर पर जारी रहती हैं. ग्राहक आसानी से इन सर्विस से ऑनलाइन पेमेंट आराम से कर सकते हैं. आरबीआई की तरफ से हर महीने बैकों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया जाता है.