भारत में SUV सेगमेंट की बात हो और उसमें Mahindra Bolero का नाम न आए, ऐसा पॉसिबल ही नहीं। Bolero हमेशा से ही भारतीय सड़कों पर अपनी मजबूती और पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए मशहूर रही है। अब 2025 में यह आइकॉनिक SUV एक बिल्कुल नए अवतार में पेश होने जा रही है। नई Mahindra Bolero 2025 को अक्टूबर 2025 में लॉन्च किआ जा सकता है। कंपनी ने इसे अपने नए NFA (New Flexible Architecture) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है, जिसके चलते इसके लुक्स, फीचर्स और परफॉर्मेंस में बिग चेंज देखने को मिलेगा।
Read More: फोन खो जाने पर तुरंत करें ये काम, वापस मिलने के चांस बढ़ जायेंगे, देखें डिटेल्स
डिजाइन और स्टाइलिंग
डिज़ाइन की बात करे तो Mahindra Bolero 2025 का डिज़ाइन अब और भी ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम दिखेगा। हालांकि इसकी बॉक्सी सिल्हूट को बरकरार रखा गया है, लेकिन इसमें कई नए अपडेट दिए गए हैं। इसमें मिलने वाले सर्कुलर प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, LED DRLs और नए अलॉय व्हील्स इसे और ज्यादा अट्रैक्टिव बनाते हैं। इसके अलावा नया मल्टी-स्लैट ग्रिल, नया Mahindra लोगो और फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स Bolero को बिल्कुल फ्रेश अपील देते हैं। पीछे की ओर टेलगेट-माउंटेड स्पेयर व्हील, नया रियर डिजाइन और रूफ-माउंटेड स्पॉइलर इसके रग्ड लुक को और एनहान्स करते हैं।
इंटीरियर और टेक्नोलॉजी
नई Bolero 2025 का केबिन भी पूरी तरह से अपग्रेड किया गया है। इसमें अब आपको पैनोरमिक सनरूफ, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। यही नहीं, इसके केबिन को ज्यादा कम्फर्टेबल और टेक-फ्रेंडली बनाने के लिए इसे Scorpio-N और XUV700 से कई फीचर्स उधार दिए गए हैं। टेस्टिंग के दौरान इसमें ADAS (Advanced Driver Assistance System) के सेंसर भी देखे गए हैं, जो इसे और ज्यादा सेफ और हाई-टेक बना देंगे।
इंजन और परफॉर्मेंस
नई Bolero 2025 को NFA प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। हालांकि इसके इंजन और परफॉर्मेंस से जुड़ी ऑफिशियल इनफार्मेशन अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें ज्यादा पावरफुल इंजन और बेहतर परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। इसके अलावा इसमें एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्ट फीचर्स जैसे ADAS भी दिए जा सकते हैं, जिससे यह ड्राइविंग के मामले में और ज्यादा स्मार्ट और सेफ बन जाएगी।
कीमत और लॉन्चिंग
कीमत की बात करे तो Mahindra Bolero 2025 की कीमत भारत में 10 लाख रुपये से 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रहने की संभावना है। इसका लॉन्च अक्टूबर 2025 में किया जाएगा। यानी भारतीय कस्टमर्स को जल्द ही एक ऐसी Bolero मिलने वाली है, जो अपनी मजबूती के साथ-साथ मॉडर्न फीचर्स और लग्जरी टच से भी भरपूर होगी।
Read More: फोन खो जाने पर तुरंत करें ये काम, वापस मिलने के चांस बढ़ जायेंगे, देखें डिटेल्स
कलर ऑप्शंस
Mahindra Bolero 2025 भारत में तीन अट्रैक्टिव कलर ऑप्शंस – white, brown और silver में अवेलेबल होगी। white इसे क्लासिक लुक देगा, brown ऑफ-रोडिंग के लिए स्ट्रांग अपील बनाएगा और silver इसे मॉडर्न और स्टाइलिश टच देगा। इन कलर्स के साथ Bolero हर कस्टमर्स की पसंद को मैच करेगी।