Navratri 2024: इस बार नवरात्रि में एक ही दिन रखा जाएगा व्रत, यहाँ जानिए सबकुछ!

Navratri 2024: नवरात्रि का पावन त्यौहार आने ही वाला है। ये शुभ त्यौहार माँ दुर्गा जी को समर्पित किया जाता है। वहीं, नवरात्रि का शुभ त्यौहार इस वर्ष 3 अक्टूबर से प्रारम्भ होगा और 11 अक्टूबर तक चलेगा। इन दिनों माँ दुर्गा जी के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है।

वहीं, इस बार 11 अक्टूबर को महाष्टमी और महानवमी का पावन व्रत रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार मानें तो इस बार चतुर्थी दिशा की बढ़ोतरी साथ ही नवमी दिशा का क्षय होने पर भी पूरा पक्ष 15 और नवरात्रि के 9 दिनों के लिए होगी।

सभी भक्तजन पूरे नौ दिनों पाठ करेंगे। पर क्या आपको पता है की 10 अक्टूबर को आतर है। 11 अक्टूबर को नवमी और महाअष्टमी की पूजा अर्चना विधि विधान से की जाएगी। अगर शास्त्रों के मुताबिक मानेंगे तो सप्तमी और अष्टमी मिला रहने पर महाष्टमी का व्रत निषेध माना गया है। 10 को सप्तमी और अष्टमी दोनों है। इसलिए सभी भक्त जन अष्टमी की पूजा नहीं करके केवल सप्तमी की पूजा करेंगे।

बताते चलें की आष्टमी तिथि का शुभ आरम्भ 10 की दोपहर को 12 बजकर 32 मिनट से होगा, जो 11 अक्टूबर को 12:07 तक चलेगा। फिर नवमी लग जाएगी 11 अक्टूबर को 12:08 पर। जो की 12 अक्टूबर को तक़रीबन 10:58 तक रहेगी। फिर दशमी तिथि का शुभारम्भ होगा, तो आप समझ ही गए होंगे की दशहरा का शुभ त्यौहार 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

जानिए पूजा विधि और और नवरात्रि पूजा की सामग्री की लिस्ट:

लाल कपड़े

लाल वस्त्र

श्रंगार का सारा सामान

मौली

घी/तेल

दीपक

धूप

कुमकुम

चावल

नारियल

प्रतिमा की फोटो

चावल

पान

सुपारी

इलायची

मिठाई

लौंग

मिश्री

कपूर

इन तरीकों से करें पूजा पाठ 

नवरात्रि के दिन सुबह उठकर जल्दी से नहा धो लें। फिर पूजा की जगह पर गंगा जल की बूँदे छिड़के और जगह को पवित्र करें।

माँ दुर्गा जी को गंगा ज़ल से स्नान करवाएं

घर में दिया जलाएं

माँ के ऊपर सिन्दूर, अक्षत और लाल और पीले फूलों को नहीं चढ़ाएं। अब मजाजी को प्रसाद का भोग लगकर सबको बाँट दें।

अब अंत में दीपक जलाकर माँ दुर्गा जी से आशीर्वाद लें।