Har Ghar Tiranga: टैगबिन और संस्कृति मंत्रालय की ओर से हर घर तिरंगा 4.0 के साथ वॉलंटियर प्रोगाम शुरू किया गया है, जिसमें हर नागरिक वॉलंटियर बन सकता है। वॉलंटियर्स को झंडा बाटने, जागरूकता फ़ैलाने और राष्ट्रिय गौरव को बढ़ावा देने का काम दिया जायेगा।

एक्सपिरियेन्शियल AI सोल्यूशंस प्रोवाइडर टैगबिन की ओर से संस्कृति मंत्रालय के साथ मिलकर हर घर तिरंगा 4.0 अभियान के चलते इस वॉलंटियर प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। इस प्रोग्राम में सभी नागरिक शामिल हो सकते हैं और इसमें सभी वर्ग के लोगों को देशभक्ति वॉलंटियर के बेस पर जुड़ने का मौका मिल रहा है। ये वॉलंटियर स्कूलों, घर-घर और समुदायों को प्रेरित करेंगे कि वे भी भारतीय तिरंगा फहराएं और राष्ट्रिय एकता का जश्न मनाएं। क्या आप भी इस ऐतिहासिक अभियान में वॉलंटियर के रूप में जुड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ जरुरी स्टेप्स को फॉलो करने होंगे।

वॉलंटियर के रूप में जुड़ने के लिए कुछ जरुरी स्टेप्स
1- आपको हर घर तिरंगा अभियान की वेबसाइट harghartirnga.com या आजादी के अमृत महोत्सव पोर्टल पर जाने होंगे। यहाँ पर आपको वॉलंटियर बनने का ऑप्शन मिल रहा है।
2- फिर आप ‘Volunteer’ या ‘Join the Campaign’ सेक्शन में जाने होंगे।
3- उसके बाद आप अपना नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और पता लिखें।
4- फिर अपने पहचान पत्र की डिटेल्स भी अपलोड करनी होगी।

5- फिर आप रजिस्ट्रेशन के समय अपनी भूमिका चुन सकते हैं- जैसे तिरंगा बाटना, सोशल मीडिया कैम्पेन में हिस्सा लेना, लोगों को जागरूक करना या किसी ईवेंट के आयोजन में हेल्प करना।
6- आप स्थानीय टीम के साथ जुड़े।
7- आप भी सक्रीय रूप से हिस्सा लें।