WhatsApp: व्हाट्सऐप ग्रुप में एक नया फीचर ऐड हो गया है, जिसकी मदद से यूजर ग्रुप इन्फो स्क्रीन के अंदर स्टेटस अपडेट क्रिएट कर सकते हैं। WABetaInfo की ओर से व्हास्टऐप में मिले इस नए फीचर की जानकारी दी गयी है। WABetaInfo के मुताबिक, यह फीचर व्हास्टऐप बीटा फॉर एंड्रॉइड 2.25.22.11 में दिया जा रहा है। व्हाट्सऐप ग्रुप चैट में स्टेटस अपडेट को शेयर और क्रिएट करने वाले फीचर का WABetaInfo की ओर से एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है।

नया फीचर रेगुलर स्टेटस अपडेट्स से अलग
इस नए फीचर की हेल्प से यूजर ग्रुप के अंदर स्टेटस क्रिएट किया जा सकता है, जिसे ऑटोमेटिक ग्रुप मेंबर्स के साथ शेयर किया जायेगा। इन फीचर्स के आने के बाद यूजर्स को ग्रुप में स्टेटस अपडेट को शेयर करने के लिए प्राइवेसी सेटिंग्स को मैनेज या मेंशन पर डिपेंड रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
स्टेटस अपडेट 24 घंटे तक रहेंगे लाइव
WABetaInfo की ओर से जो स्क्रीन शेयर किया गया है उनके मुताबिक ग्रुप के मेंबर ही सिर्फ इन अपडेट को शेयर कर सकेंगे। रेगुलर अपडेट्स की ही तरह ग्रुप में शेयर किये जाने व;वाले स्टेटस अपडेट 24 घंटे के बाद हट जायेंगे। यूजर ग्रुप स्टेटस अपडेट्स को ग्रुप आइकन पर टैप करके देख सकते हैं और ये अपडेट्स टैब में भी दिखेंगे।

आ सकता है स्टेबल अपडेट्स
रिपोर्ट के मुताबिक, स्टेटस अपडेट्स को क्रिएट करने के लिए ग्रुप इन्फो स्क्रीन को ओपन करना होगा। यहाँ पर यूजर्स को ग्रुप के अंदर सीधा स्टेटस अपडेट शेयर करने का नया ऑप्शन मिलेगा। कम्पनी ने इस फीचर को एन्ड टू एन्ड एन्क्रिप्शन के साथ ऑफर कर रही है। बता दें, यह नया फीचर कुछ सेलेक्टेड बीटा यूजर्स को ऑफर किया जा रहा है। बीटा टेस्टिंग पूरी हो जाने के बाद इसके स्टेबल अपडेट को ग्लोबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकेगा।