Lenovo का लॉन्च हो गया पॉवरफुल लैपटॉप, सिर्फ 30 मिनट में हो जायेगा 70% तक चार्ज, मिला जबरदस्त RAM

Lenovo Legion R7000 2025: लेनोवो की ओर से चीन में लीजन R7000 2025 गेमिंग लैपटॉप का नया कॉन्फ़िगरेशन लॉन्च किया गया है। इस अपडेटेड डिवाइस में AMD का राइजेन 7 H255 प्रोसेसर और एनवीडिया का नया जीफोर्स RTX 5050 GPU मिला है। इस लैपटॉप को अब JD.com पर 7499 युआन (लगभग 90,000 रूपये) में ग्राहकों को खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। इस लैपटॉप में 60Wh की बैटरी मिली है, जिसमें USB-C के माध्यम से 140W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलती है। ये करीब 30 मिनट में 70% तक चार्ज हो जाती है। आइये इसके फीचर्स और डिटेल्स को जानते हैं:

Lenovo Legion R7000 2025
Lenovo Legion R7000 2025

Lenovo Legion R7000 2025 के फीचर्स और खासियत

इस लैपटॉप में राइजेन 7 H255 प्रोसेसर 4nm Zen 4 आर्किटेक्चर मिलता है और इस मॉडल में रेडियन 780M ग्राफिक्स इंटीग्रेटेड मिला है। इस मॉडल में 8 कोर और 16 थ्रेड मिलते हैं, जिनकी मैक्सिमम सिंगल-कोर फ्रीक्वेंसी 4.9 गीगाहर्ट्ज़ है। इस लैपटॉप में RTX 5050 GPU, और एनवीडिया के ब्लैकवेल आर्किटेक्चर का यूज मिलता है। साथ ही इसमें 128-बिट बस पर 8GB GDDR7 वीडियो मेमोरी शामिल हैं। यह लेपटॉप रियल-टाइम रे ट्रेसिंग, DLSS 4 और डायनेमिक बूस्ट 2.0 को सपोर्ट करता है। कम्पनी की तरफ से GPU का कम्बाइन परफॉर्मेंस आउटपुट 170W तक पहुँच जाता है।

मिला 15.3 इंच का डिस्प्ले

Lenovo Legion R7000 2025 में 15.3 इंच की LCD डिस्प्ले मिला है, जिसका रेजोल्यूशन 2560×1600 है, जिसमें 180Hz रिफ्रेश रेट, साथ ही इसका रेस्पोंस टाइम 3 ms है। इस डिस्प्ले में 400 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है और यह sRGB कलर गैमट को 100% कवर करता है। यह लैपटॉप एनवीडिया G-Sync और AMD फ्रीसिंक प्रीमियम दोनों ही टेक्नोलोजी को सपोर्ट करती है।

Lenovo Legion R7000 2025
Lenovo Legion R7000 2025

मिला 16GB तक RAM

इस लैपटॉप में 5600 मेगाहर्ट्ज़ पर चलने वाली 16GB DDR5 रैम और 512GB PCIe 4.0 SSD मिलती है। इस लैपटॉप में कम्पनी की ट्रूस्ट्राइक 2.0 कीबोर्ड मिलता है, जिसमें 1.6 mm की ट्रैवल, कस्टमाइजेबल बैकलाइटिंग, फुल-साइज एरो कीज़ और एक डेडिकेटेड न्यूमेरिक कीपैड मिलता है। इस लैपटॉप में डिस्प्लेपोर्ट 2.1 और 140W की पावर डिलीवरी के साथ USB टाइप-C, HDMI 2.1, एक 3.5 mm हेडफोन जैक और USB-A पोर्ट शामिल है।

फ़ास्ट चार्जिंग के साथ दमदार बैटरी

इस लैपटॉप का वजन करीब 2 kg है और इस लैपटॉप में 60Wh की बैटरी मिली है। यह कम्पनी एक कॉम्पैक्ट 245W चार्जर प्रदान करती है। इस लैपटॉप में USB-C के माध्यम से 140W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह बैटरी मात्र 30 मिनट में 70% तक चार्ज हो जाती है। यह विंडोज 11 डिवाइस है, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस होम एडिशनल का लाइफटाइम लाइसेंस शामिल है।

Leave a Comment