Mahindra XUV 3XO EV: जल्द ही लॉन्च होगी 350km रेंज और एडवांस्ड फीचर्स वाली यह अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक SUV

भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में एक नया खिलाड़ी जल्द ही दस्तक देने वाला है। Mahindra XUV 3XO EV, जो कंपनी की पॉपुलर XUV400 का इलेक्ट्रिक वर्जन है, 2025 के अंत तक बाजार में उतर सकता है। यह सब-फोर मीटर इलेक्ट्रिक SUV अपने सेगमेंट में नए नया स्टैण्डर्ड सेट करने की कैपेसिटी रखती है।

डिजाइन

Mahindra XUV 3XO EV का बाहरी डिजाइन काफी अट्रैक्टिव और मॉडर्न होने की उम्मीद है। कार के फ्रंट में एक अपडेटेड ग्रिल और नए डिजाइन वाले हेडलैंप्स दिए जा सकते हैं। साइड प्रोफाइल में स्टाइलिश अलॉय व्हील्स और स्मूथ बॉडी लाइन्स देखने को मिल सकती हैं। रियर में नए डिजाइन वाले टेललैंप्स और बम्पर कार को और भी स्पोर्टी लुक दे सकते हैं। इंटीरियर में हाई-क्वालिटी मटीरियल्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ी टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलने की संभावना है।

Read More: बम्पर ऑफर: 5000 रूपये से भी कम कीमत में खरीदें वॉटर प्रोटेक्शन वाला OnePlus का दमदार फोन, 31 जुलाई लास्ट डेट

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

Mahindra XUV 3XO EV को एडवांस्ड फीचर्स से लैस किया जा सकता है। इसमें ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) होने की संभावना है जिसमें लेन कीपिंग असिस्ट और ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फंक्शन शामिल होंगे। अन्य फीचर्स में वेंटिलेटेड सीट्स, सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और प्रीमियम साउंड सिस्टम शामिल हो सकते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

बैटरी और परफॉरमेंस

बात करे बैटरी की तो Mahindra XUV 3XO EV में 40-45 kWh की बैटरी पैक मिलने की संभावना है जो लगभग 300-350 किमी की रेंज प्रोवाइड कर सकती है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यह कार 0-80% चार्ज करने में लगभग 45-50 मिनट का समय ले सकती है। शहरी इस्तेमाल के लिए यह रेंज काफी सुफ्फिसिएंट होनी चाहिए। मोटर पावर के बारे में अभी तक कोई ऑफिसियल इनफार्मेशन नहीं मिली है।

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के मामले में Mahindra XUV 3XO EV काफी अच्छी होने की उम्मीद है। इसमें 6-8 एयरबैग्स, ABS + EBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर और कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस कार को किसी NCAP रेटिंग एजेंसी द्वारा टेस्ट नहीं किया गया है।

Read More: Pahalgam Attack Big Update-पहलगाम अटैक के गुनहगारों का खात्मा, मूसा समेत तीन आतंकी ढेर

कीमत और अवेलेबिलिटी

कीमत की बात करे तो Mahindra XUV 3XO EV की एक्स-शोरूम कीमत 15 से 18 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है। इसे अगस्त 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। यह कार Tata Nexon EV और Hyundai Kona इलेक्ट्रिक जैसी कारों से सीधी टक्कर लेगी। Mahindra इस मॉडल को अपने डीलरशिप नेटवर्क के थ्रू पूरे भारत में अवेलेबल कराने की योजना बना रही है।

Leave a Comment