Tata Curvv EV: स्टाइलिश कूप-SUV डिज़ाइन, पैनोरमिक सनरूफ और मिलता है 502 KM की रेंज

अगर आप एक मॉडर्न, स्टाइलिश और एनवायरनमेंट-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं, तो Tata Curvv EV आपके लिए बिल्कुल सही ऑप्शन हो सकता है! यह न सिर्फ एक कूप-SUV डिज़ाइन के साथ आता है बल्कि लंबी रेंज, एडवांस्ड फीचर्स और Tata की रिलायबिलिटी के साथ बाज़ार में छा गया है। Tata Motors ने भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल बाज़ार में एक नया स्टैण्डर्ड सेट करने के लिए Curvv EV को लॉन्च किया है। यह मिड-साइज SUV सेगमेंट में अपनी यूनिक डिज़ाइन, पावरफुल परफॉरमेंस और अफोर्डेबल कीमत के साथ धूम मचा रहा है।

डिज़ाइन और स्टाइलिंग

डिज़ाइन की बात करे तो Tata Curvv EV का डिज़ाइन फ्यूचरिस्टिक और स्पोर्टी है। फ्रंट में ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल, स्लीक LED DRLs और वर्टिकली स्टैक्ड हेडलैम्प्स देखने को मिलते हैं। साइड प्रोफाइल में स्लोपिंग रूफलाइन, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स और एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स इसकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं। रियर में फुल-विड्थ LED टेल लाइट्स और इंटीग्रेटेड स्पॉइलर एक प्रीमियम लुक देते हैं। इंटीरियर में व्हाइट और ग्रे ड्यूल-टोन थीम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और प्रीमियम फिनिशिंग का यूज़ किया गया है।

कीमत और वेरिएंट्स

कीमत की बात करे तो Tata Curvv EV की एक्स-शोरूम कीमत ₹17.49 लाख से शुरू होकर ₹22.24 लाख तक जाती है। यह 8 अलग-अलग वेरिएंट्स में अवेलेबल है, जिनमें Creative 45, Accomplished 45, Accomplished 55 और Accomplished Plus S 45 शामिल हैं। हाल ही में Tata ने Curvv EV के लिए लाइफटाइम बैटरी वारंटी की अनाउंसमेंट की है, जो नए और एक्सिस्टिंग कस्टमर्स के लिए एप्लीकेबल होगी।

परफॉरमेंस और बैटरी

बात करे बैटरी की तो Tata Curvv EV में दो बैटरी ऑप्शन्स दिए गए हैं। 45 kWh बैटरी वाले वेरिएंट में 430 km की रेंज, 148 bhp की पावर और 215 Nm का टॉर्क मिलता है। वहीं, 55 kWh बैटरी वाले वेरिएंट में 502 km की रेंज और 165 bhp की पावर अवेलेबल है। चार्जिंग के लिहाज से AC Regular Charger (15A) पर इसे 10-100% चार्ज करने में 17.5 घंटे लगते हैं, जबकि DC Fast Charger (60 kW) पर सिर्फ 40 मिनट में 10-80% चार्ज किया जा सकता है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

Tata Curvv EV टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट में किसी से पीछे नहीं है। इसमें 12.25-inch टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ADAS (Level 2) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, V2L और V2V टेक्नोलॉजी के जरिए आप इसकी बैटरी से दूसरे डिवाइस या व्हीकल को पावर सप्लाई कर सकते हैं।

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के मामले में Tata Curvv EV 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, ESP और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स से लैस है। टॉप वेरिएंट में ADAS (Level 2) भी दिया गया है, जिसमें लेन-कीपिंग असिस्ट और ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसी फीचर्स शामिल हैं।

कलर ऑप्शन्स

कलर की बात करे तो Tata Curvv Virtual Sunrise, Pure Grey, Pristine White, Flame Red और Empowered Oxide जैसे अट्रैक्टिव कलर्स में अवेलेबल है।

Leave a Comment