अगर आप एक ऐसा स्कूटर ढूंढ रहे हैं जो अफोर्डेबल हो, परफॉर्मेंस में शानदार हो और फैमिली के लिए परफेक्ट हो, तो TVS Jupiter आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में इसकी पकड़ काफी मजबूत है और यह स्कूटर अपने रिलाएबल इंजन, स्मार्ट फीचर्स और कम्फर्टेबल राइडिंग एक्सपीरियंस की वजह से सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
कीमत और वेरिएंट्स
TVS Jupiter भारत में पांच वेरिएंट्स में अवेलेबल है। इसका बेस मॉडल Jupiter Drum-OBD 2B है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹75,694 (एक्स-शोरूम) है। इसके अलावा, Jupiter Drum Alloy-OBD 2B ₹79,670, Jupiter SmartXonnect Drum ₹83,517, Jupiter SmartXonnect Disc ₹87,006 और इसका टॉप वेरिएंट Jupiter Special Edition ₹88,119 में आता है। शहर के हिसाब से ऑन-रोड कीमत अलग-अलग हो सकती है, जैसे दिल्ली में इसकी कीमत लगभग ₹86,944, मुंबई में ₹92,649 और बैंगलोर में ₹95,086 तक जाती है। EMI पर भी यह स्कूटर करीब ₹2,597 पर माह से मिल सकता है।
Read More: Royal Enfield Shotgun 650: 648cc इंजन और 46.39bhp पावर वाली दमदार प्रीमियम क्रूज़र बाइक
डिज़ाइन और कलर ऑप्शन्स
लुक्स की बात करें तो TVS Jupiter एक क्लासिक और मॉडर्न डिज़ाइन का कॉम्बिनेशन है। यह स्कूटर आठ अट्रैक्टिव कलर्स में अवेलेबल है – Galactic Copper Matte, Dawn Blue Matte, Starlight Blue Gloss, Twilight Purple, Titanium Grey Matte, Meteor Red Gloss, Lunar White Gloss और Stardust Black। इसके फ्रंट में दिया गया एक्सटर्नल फ्यूल फिल फीचर न सिर्फ स्टाइलिश दिखता है बल्कि पेट्रोल भरना भी बेहद आसान बना देता है।
इंजन और परफॉर्मेंस
इंजन की बात करे तो TVS Jupiter में 113.3cc BS6 इंजन दिया गया है, जो 7.91 bhp की पावर और 9.8 Nm का टॉर्क जेनेरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 82 kmph है। परफॉर्मेंस के मामले में यह स्मूथ और रिलायबल है, जिससे शहर की ट्रैफिक वाली सड़कों पर भी इसे आसानी से चलाया जा सकता है। माइलेज की बात करें तो इसका ARAI माइलेज लगभग 53.84 kmpl है, जबकि यूजर्स का कहना है कि यह एवरेज 49 kmpl तक देता है। यानी फ्यूल एफिशिएंसी में यह स्कूटर बाकी कई स्कूटर्स से आगे है।
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
Jupiter में ब्रेकिंग सिस्टम को भी काफी मजबूत बनाया गया है। इसमें आगे और पीछे दोनों व्हील्स पर ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं, जबकि इसके SmartXonnect वेरिएंट में फ्रंट डिस्क ब्रेक का ऑप्शन मिलता है। इसमें SBT (Sync Braking Technology) का यूज़ किया गया है, जो इमरजेंसी ब्रेकिंग के दौरान सेफ्टी को और बढ़ा देता है। इसके अलावा, इसमें Telescopic Hydraulic Front Suspension और पीछे Twin Tube Emulsion Shock Absorber दिए गए हैं, जो खराब रास्तों पर भी स्मूथ राइडिंग एक्सपीरियंस देते हैं।
डायमेंशन्स और वेट
TVS Jupiter का वज़न सिर्फ 105 kg है, जिससे इसे हैंडल करना बेहद आसान हो जाता है। इसकी सीट हाइट 770 mm और ग्राउंड क्लियरेंस 163 mm है। सीट लेंथ 756 mm रखी गई है, जिससे लॉन्ग राइडिंग के दौरान भी आपको कम्फर्ट मिलता है।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
फीचर्स के मामले में Jupiter बाकी स्कूटर्स को टक्कर देता है। इसमें डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल, LED हेडलाइट, USB चार्जिंग पोर्ट और 33 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है, जिसमें आसानी से दो हेलमेट रखे जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें Bluetooth कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, और iGO Assist फीचर जैसे स्मार्ट ऑप्शन्स भी मौजूद हैं।
Read More: KTM 125 Duke: दमदार 14.3bhp इंजन और स्पोर्टी स्टाइल वाली एंट्री-लेवल बाइक
सर्विस और वारंटी
TVS Jupiter की सबसे बिग्गेस्ट स्ट्रेंथ इसकी एक्सटेंसिव वारंटी है। कंपनी इस स्कूटर पर 5 साल या 50,000 km की स्टैंडर्ड वारंटी देती है। साथ ही, इसका सर्विस शेड्यूल भी आसान है – पहली सर्विस लगभग 500-750 km या 60 दिन में कराई जाती है और उसके बाद सकेजुल बेस्ड और km पर अगली सर्विस होती है।