भारत में लॉन्च हो गया इतने इंच का 4K QLED TV, गेमिंग के लिए बेस्ट

Haier S90 Series: हायर अप्लायंसेज की ओर से S90 सीरीज की QLED TV को लॉन्च किया गया है। यह 100 इंच वाला स्मार्ट TV है। इस डिवाइस में डॉल्बी विजन iQ और HDR 10+ का सपोर्ट मिलता है। इसमें 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें गेमिंग के लिए कई सारे खास फीचर्स मिले हैं। थिएटर जैसी फिल पाने के लिए यह काफी सही स्मार्ट TV हो सकता है। यह ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए काफी बेस्ट है। आइए इसकी फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं:

Haier S90 Series
Haier S90 Series

Haier S90 Series के खास फीचर्स

इस स्मार्ट TV में 100 इंच की स्क्रीन मिलती है, जिसमें 3840 x 2160 px रेजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। इस मॉडल में कई सारे गेमिंग फीचर्स VRR, Game Menu, ALLM, AMD FreeSync Premium Pro शामिल हैं। इस TV में 55W के स्पीकर और Dolby Atmos सपोर्ट मिलता है। यह TV एंड्रॉयड 14 पर काम करता है। जिसमें 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। इसमें ai स्मार्ट वॉइस सपोर्ट मिलता है। इसमें गेम, Dolby VIsion, सपोर्ट, एनर्जी सेविंग जैसे कई सारे मोड शामिल हैं।

Haier S90 Series
Haier S90 Series

कनेक्टिविटी फीचर्स

इस स्मार्ट TV को गूगल TV रिमोट और वन टच बटन के तहत कंट्रोल किया जा सकता है। इस TV में हाईस्मार्ट lot हब, क्रोमकास्ट बिल्ट-इन, हाईकास्ट, ब्लूटूथ स्पीकर मोड जैसे फीचर्स शामिल है। इस स्मार्ट TV में कनेक्टिविटी के लिए 4 HDMI, Ethernet LAN, 3 USB 2.0, Bluetooth 5.2 और Wi-Fi 6 मिलता है।

कितनी है कीमत

Haier S90 Series 100 4K QLED स्मार्ट TV की प्राइस 3,22,990 रुपये है। कंपनी इसमें 3 साल की वॉरंटी भी दे रही है।

Leave a Comment